टीवी मसाला

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में होगी अब्दू रोजिक के दुश्मन हसबुल्ला मैगोमेदोव की एंट्री, जानिए कौन हैं ये पहले फर्स्ट वर्ल्ड वाइड कंटेस्टेंट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 06:40 PM IST

Bigg Boss 16 : बिग बॉस 16 में जल्द होने वाली है एक नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं अब्दू रोजिक के दुश्मन हसबुल्ला मैगोमेदोव है। हसबुल्ला और अब्दू एक - दूसरे को अपना कॉम्पिटीटर मानते हैं। आइए जानते हैं कौन है हसबुल्ला मैगोमेदोव?

Image

abdu rozik and hasbulla Magomedov

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस के घर में होने वाली है वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री
  • अब्दू के दुश्मन हसबुल्ला मैगोमेदोव बनेंगे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट
  • आइए जानते हैं कौन है हसबुल्ला मैगोमेदोव

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) की चर्चा चारों तरफ हो रही है। शो के कंटेस्टेंट्स अपने गेम से दर्शकों को इंप्रेस करने में लगे हुए हैं, लेकिन शो के सबसे चहेते कंटस्टेंट अब्दू रोजिक (abdu Rozik) बन गए हैं। हर कोई उनकी क्यूटनेस पर फिदा है। अब्दू सिर्फ जनता के ही नहीं सेलिब्रिटीज के भी फेवरेट हैं। तजाकिस्तानी रैपर और बॉक्सर के क्यूट अंदाज पर घरवाले भी फिदा है। उनकी मासूमियत ने हर किसी का दिल जीत लिया है। यहां तक के शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) भी अब्दू रोजिक की तारीफ करते नहीं थकते हैं। अब्दू घरवालों को खूब एंटरटेन करते हैं और बिना मतलब के किसी के मुद्दे में नहीं बोलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 19 वर्षीय अब्दू का दुश्मन भी है। जी हां, अपने बिल्कुल सही सुना है।

अब्दू के दुश्मन हसबुल्ला मैगोमेदोव ( Hasbulla Magomedov) को बिग बॉस के वाइल्ड कार्ड (Bigg Boss 16 Wild Card Contestant) कंटेस्टेंट के रूप में अप्रोच किया गया है। हसबुल्ला अब्दू की तरह छोटे और क्यूट हैं। वो एक टिकटॉक स्टार है। अब्दू और उनकी दुश्मनी पुरानी है। बिग बॉस के घर में दर्शकों ने अब्दू की मौज- मस्ती देखी है। फैंस अब्दू और हसबुल्ला के बीच के हंगामे को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। आइए जानते हैं कौन है अब्दू के दुश्मन हसबुल्ला।

कौन हैं हसबुल्ला

रूस के रहने वाले 20 वर्षीय हसबुल्ला सोशल मीडिया स्टार हैं। हसबुल्ला को MMA स्पूफ की वजह से पॉपुलैरिटी मिली थी।उन्होंने मार्शल आर्टिस्ट Khabib Nurmagomedov के साथ वीडियो पोस्ट शेयर किया थ। उन्हें मिनी खबीबा के नाम से जाना जाता है। साल 2021 में हसबुल्ला ने अब्दू रोजिक को फाइट करने के लिए चैलेंज किया था। इन दोनों के बीच अभी तक कोई लड़ाई नहीं हुई, लेकिन दोनों एक- दूसरे को अपना कॉम्पिटीटर मानते हैं।

हसबुल्ला बनेंगे बिग बॉस के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट

द खबरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पर इस खबर को ट्वीट किया है। हसबुल्ला बिग बॉस 16 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री करने वाले हैं। लेकिन अभी तक मेकर्स या हसबुल्ला की तरफ से ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article