टीवी मसाला

Anupamaa Spoiler: क्या नई एंट्री से दहल जाएगी अनुपमा की जिंदगी? नए सफर के लिए होगा MaAn का मेकओवर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 09:41 AM IST

Anupamaa Upcoming Twists: कहा जा रहा है कि अनुपमा के आने वाले एपिसोड में अब नई एंट्री देखने को मिलेगी। इसके साथ अब अनुपमा नया सफर शुरू करने जा रही है, ऐसे में अब शो में अनु के साथ अनुज का भी मेकओवर देखने को मिल सकता है।

Image

Anupamaa TV Serial Upcoming Twists

KEY HIGHLIGHTS
  • अनुपमा शो में देखने को मिल सकती है नई एंट्री।
  • अनुज के साथ नया सफर तय करेगी अनुपमा।
  • शो में दिखेगा अनुज और अनुपमा का मेकओवर।

Anupamaa Upcoming Episode Written Update: अनुपमा टीवी सीरियल में इन दिनों काफी फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है। जबसे पाखी और अधिक ने सबके सामने अपने प्यार का खुलासा किया है, तबसे हर कोई इन दोनों की लव स्टोरी को लेकर काफी परेशान है। अब यह कहा जा रहा है कि शाह और कपाड़िया परिवार के बड़े सदस्य इन दोनों की शादी करवाने के लिए मान जाएंगे। खबरों की मानें तो दिवाली में पाखी और अधिक की शादी का ट्रैक देखने को मिल सकता है। पाखी और अधिक के शादी के ट्रैक के बीच अब अनुपमा अपना सपना पूरा करेगी। कहा जा रहा है कि सीरियल के दिवाली ट्रैक में नई एंट्री भी देखने को मिल सकती है।

हो सकती है नई एंट्री

ये तो पक्का है कि अनुपमा टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में कहानी बहुत इंटरेस्टिंग मोड़ लेनी वाली है। खबरों के अनुसार, अब कपाड़िया परिवार में एक नया शख्स शामिल होने वाला है। दिवाली ट्रैक में इस सीरियल में नई एंट्री की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल मेकर्स ने इस नई एंट्री को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। अभी कहा नहीं जा सकता कि यह नई एंट्री शाह और कपाड़िया परिवार में तूफान लेकर आएगी या नहीं। लेकिन अगर शो में नई एंट्री होगी तो ये पक्का है कि शो की कहानी और दिलचस्प हो जाएगी।

अनुपमा और अनुजा का मेकओवर

कहा जा रहा है कि अनुज को जैसे ही पता चलेगा कि अनुपमा अपनी पढ़ाई पूरा करना चाहती थी तो वह अनुपमा का सपना करने के लिए उसका एडमिशन कॉलेज में करवा देगा। पाखी और अधिक के रिश्ते से मचे बवाल के बीच अनुपमा अपना सपना पूरा करने के लिए नया सफर तय करेगी। इसी बीच इस नए सफर के लिए अनुज और अनुपमा का मेकओवर देखा जा सकता है। अनुज का सपना था कि वह अनुपमा को कॉलेज छोड़ने जाए। ऐसे में अब अनुज को भी अपना सपना पूरा करने का मौका मिलेगा। वह इस मौके को जाने नहीं देगा और एक ब्रैंड न्यू बाइक लेकर आ जाएगा ताकि वह अनु को कॉलेज छोड़ने जा सके।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article