टीवी मसाला

भारती सिंह ढाई महीने तक थी अपनी ही प्रेग्नेंसी से अनजान, कहा,'मोटे लोगों को पता नहीं चलता...'

Bharti Singh Talks About Pregnancy: कॉमेडियन भारती सिंह के घर दूसरी बार किलकारी गूंजने वाली है जिसकी खुशखबरी उन्होंने फैंस को दी। एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए भारती ने खुलासा किया कि वो ढाई महीने तक वो अपनी प्रेग्नेंसी से अनजान थी। यहां पढ़िए क्या है ये पूरी खबर।

Image

Image Source: Bharti Singh Instagram

Bharti Singh Talks About Pregnancy: होस्ट और कॉमेडियन भारती सिंह के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। बीते दिन फैंस को सप्राइज़ देते हुए भारती ने बताया कि वो दूसरी बार माँ बनने वाली है। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भारती सिंह ने पोस्ट शेयर किया कि वो दूसरी बार नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगी। हर कोई भारती को बधाई दे रहा है। 41 साल की उम्र में भारती सिंह माँ बन रही है। एक बार भारती सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हे ढाई महीने तक पता ही नहीं चला कि वो पेट से हैं। लेकिन ऐसा क्यूं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में भारती सिंह (Bharti Singh) ने बताया था कि वो रोजमरा की तरह सेट पर शूटिंग के लिए जा रही थी, खाना खा रही थीं, घर के कामों में लगी थी। डांस दीवाने के सेट पर नाच रही थीं। भारती ने कहा कि एक समय उन्हे लगा कि टेस्ट कर लेना चाहिए। जैसे ही मुझे प्रेग्नेंसी के बारें में पता चला टेस्ट किट नीच रख दी क्यूंकी उम्मीद नहीं थी। मैंने पति हर्ष लिंबाचिया को बताया तो हमारे लिए ये एक सप्राइज़ था। हमने सोचा नहीं था कि ये बच्चा पैदा करने का सही समय है। भारती ने ये अपनी पहली प्रेग्नेंसी को लेकर रिविल किया था। बता दें साल 2022 में भारती और हर्ष ने अपनी जिंदगी में बेटे गोले का स्वागत किया था। अब गोला 3 साल का हो गया है और भारती-हर्ष के वलॉग में उसकी क्यूटनेस पर लोग फिदा है। सिर्फ यही नहीं गोला और भारती की मस्ती भी लोगों को काफी पसंद है।

भारती सिंह छोटे परदे के साथ-साथ यूट्यूब की दुनिया में भी काफी फेमस है। कॉमेडियन के पति हर्ष संग दो चैनल है जिसमें वलोग और पॉडकास्ट देखने को मिलते हैं। वहीं बात करें भारती सिंह ने साल 2017 में हर्ष लिंबाचिया संग शादी की थी। दोनों की शादी में कई टीवी सेलेब्स भी शामिल हुए थे। फिलहाल फैंस प्रेग्नेंसी की प्रेग्नेंसी के लिए काफी उत्सुक है सबसे ज्यादा ये जानने के लिए कि लड़की होगी या लड़का?

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article