टीवी मसाला

दूसरी बार माँ बनने जा रही है भारती सिंह, हर्ष के साथ क्यूट फोटो में फैंस को सुनाई खुशखबरी

Bharti Singh Announce Second Pregnancy: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह के घर खुशियों की बौछार होने वाली है। कॉमेडियन दोबारा से प्रेग्नेंट है और यह खुशी की बात उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है। आइए उनकी इस लेटेस्ट पोस्ट पर नजर डालते हैं। फैंस ने इसपर कैसे रिएक्ट किया है यह भी पढ़ें

Image

Image Source: Instagram

Bharti Singh Announce Second Pregnancy: टीवी की जान और लाफ्टर क्वीन भारती सिंह( Bharti Singh) ने फैंस को खुशखबरी दी है। अपने मजाकिया अंदाज से सबको हँसाने वाली भारती सिंह दोबारा माँ बनने वाली है। जी हां आपने सही सुना, भारती सिंह प्रेग्नेंट है। वह हर्ष लिंबाचीया के बच्चे की माँ बनने वाली है। कॉमेडियन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह खुशखबरी सुनाई है। प्रेग्नेंसी की खबर देते हुए दोनों ने साथ में फोटो शेयर की है। भारती सिंह का क्यूट बेबी बंप पकड़े हुए हर्ष खड़े हैं। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं। इस फोटो के साथ कपल ने कैप्शन दिया है , "हम दोबारा से प्रेग्नेंट हैं"।

भारती सिंह अपने फैंस के साथ ऑल टाइम कनेक्ट रहती है। अपने डेली लाइफ व्लॉगके जरिए भारती सिंह सारी न्यूज शेयर करती रहती है। इन दिनों भारती परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में है। जहां से कपल ने यह गुड न्यूज दी है। इस गुड न्यूज पर हर्ष-भारती ने पूरा एक व्लॉग बनाया है। जिसका नाम है 'गोला बड़ा भाई बनने वाला है'। इस अचानक मिली खबर से फैंस काफी शॉक हो गए हैं।

फैंस के रिएक्शन

भारती सिंह की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेन्ट कर रहे हैं। भारती और हर्ष के चाहने वाले उन्हें जमकर बधाई भी दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि अब तो गोला की बहन गोली आएगी। कुछ लोगों का कहना है कि आपने तो सरप्राइज ही कर दिया। लोगों ने बच्चे का नाम भी पहले ही सोच लिया है। फैंस आने वाले बेबी को 'गोली' कह रहे हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं है कि भारती की ये प्रेग्नेंसी कितने महीनों की है।

इन स्टार्स ने दी बधाई

भारती सिंह की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कमेन्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'बधाई हो माई गर्ल'। दृष्टि धामी ने भी भारती को बधाई दी है। इसी के साथ पार्थ समथान, नीति टेलर, दिव्य अग्रवाल, अदिति भाटिया, कृष्णा श्रॉफ ये सभी स्टार्स हर्ष - भारती को बधाई देते नजर आ रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article