टीवी मसाला

Bharti Singh को प्रेग्नेंसी में हुई ये बीमारी, बच्चे के लिए हुईं परेशान; बोलीं- बहुत रोना आ रहा है...

Bharti Singh Diagnosed With This Problem In Pregnancy: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। लेकिन हाल ही में साझा किये गए व्लॉग में उन्होंने बताया कि वह प्रेग्नेंसी में एक बीमारी की चपेट में आ गई हैं और अब उन्हें अपने बच्चे की चिंता सता रही है।

Image

फोटो क्रेडिट- भारती सिंह इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब

Bharti Singh Diagnosed With This Problem In Pregnancy: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। वह अपने व्लॉग या शो में लोगों को खूब हंसाती नजर आती हैं। भारती सिंह को उनके अंदाज के लिए खूब प्यार मिलता है। खास बात तो यह है कि भारती सिंह जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं और ये खुशखबरी भारती सिंह व हर्ष लिम्बाच्या ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर साझा की थी। यूं तो भारती सिंह प्रेग्नेंसी में अपना खूब ध्यान रख रही हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि वह एक बीमारी की चपेट में आ गई हैं। भारती सिंह (Bharti Singh) ने इस बात का खुलासा अपने व्लॉग में किया और बताया कि उन्हें अब अपने बच्चे की चिंता हो रही है। भारती सिंह ने ये भी कहा कि उन्हें बहुत रोना आ रहा है।

भारती सिंह (Bharti Singh) ने बताया कि उन्हें जेस्टेशनल डायबिटीज (प्रेग्नेंसी में होने वाली डायबिटीज) हो गई है। कॉमेडियन का कहना है कि उनका शुगर बढ़ा हुआ आया है, जबकि उन्होंने अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं खाया, जिससे उनका शुगर बढ़े भारती सिंह ने इस सिलसिले में कहा, "मैं सुबह ब्लैक टी पीती हूं, जिसमें आधी चम्मच पंजाब वाली शुगर होती है। ये रिफाइंड शुगर है, जो गुड़ व चीनी से नहीं बनती। मैं रोटी, घी, चावल और मीठा कुछ भी नहीं खा रही। मैं लौकी, बाजरे की रोटी और दाल खा रही हूं, लेकन समझ नहीं आ रहा कि परहेज के बावजूद शुगर क्यों बढ़ा जा रहा है।"

भारती सिंह को आई पति हर्ष लिम्बाच्या की याद

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने बताया कि उन्हें अपने पति हर्ष लिम्बाच्या की याद आ रही है। उन्होंने कहा, "वो दुबई गया है और मुझे बहुत रोना आ रहा है। हर्ष के बगैर अकेला महसूस करती हूं। वो मेरा पति ही नहीं दोस्त भी है। मैं हर्ष को बता नहीं सकती, वरना वो चिंता करेगा। आज मुझे डॉक्टर के पास जाना है, लेकिन मैंने सच में कुछ ऐसा नहीं खाया, जिससे शुगर बढ़े।" भारती सिंह ने व्लॉग में रिपोर्ट भी साझा की और बताया कि अभी ये 6.7 है, जो आमतौर पर ज्यादा नहीं है, लेकिन प्रेग्नेंसी में ज्यादा है। भारती सिंह ने बताया कि डॉक्टर का कहना है कि डायबिटीज बच्चे के लिए चिंताजनक हो सकती है। ऐसे में उन्हें अपने बच्चे की भी टेंशन हो रही है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article