Baseer Ali Fight With Cameraman: 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट बसीर अली अक्सर अपने अंदाज के कारण चर्चा में बने रहते हैं। बसीर अली ने कई रियलिटी शोज में हाथ आजमाया है। साथ ही आखिरी बार उन्हें 'बिग बॉस 19' में देखा गया था, जहां दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया। लेकिन हाल ही में बसीर अली अपने करियर के कारण नहीं बल्कि एक झगड़े की वजह से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, बसीर अली का स्प्लिट्जविला (Splitsvilla 16) की सक्सेस पार्टी के बीच ही कैमरामैन से बुरी तरह झगड़ा हो गया। इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बसीर अली (Baseer Ali) एक शख्स के साथ हाथापाई करते हुए दिखाई दिये। हालांकि इस झगड़े के लिए भी लोग बसीर अली की खूब सराहना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: 'तेरी कब्र खोद दूंगी...'- Bigg Boss 19 में बसीर अली पर भड़कीं फरहाना भट्ट, पानी में फेंका एक-दूजे का सामान

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बताया जा रहा है कि जहां बसीर अली (Baseer Ali) का कैमरामैन से झगड़ा हो गया तो वहीं दूसरी ओर हामिद बार्क्जी, रफ्तार और शिव ठाकरे जैसे सितारे बस खड़े होकर नजारा देखते रहे। यहां तक कि प्रिंस नरूला भी उस वक्त वहां मौजूद थे, लेकिन उन्होंने भी लड़ाई रोकने की एक जरा सी कोशिश नहीं की। इस मामले पर अभी तक बसीर अली की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
