Bigg Boss 19 Latest Promo: टीवी का मजेदार रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 19( Bigg Boss 19) के साथ ट्रेंड कर रहा है। इसे शुरू हुए एक हफ्ता हुआ है और यह फैंस की फेवरेट लिस्ट में आ गया है। बीती रात संडे को हुए वीकेंड के वॉर में सलमान खान ने एक-एक कर घर वालों की क्लास लगाई। इसके साथ मस्ती-मजाक भी हुआ। वीकेंड के वॉर के बाद घर के अंदर की हलचल कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। हाल ही में सामने आए प्रोमो में देखा जा सकता है, घर के अंदर नया झड़गा शुरू हो गया है। बसीर अली ( Baseer Ali) और फरहाना भट्ट( Farahana Bhatt) के बीच इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि बसीर ने फरहाना का बिस्तर पूल में फेंक दिया।
रोने लगी नीलम गिरी
कल रात के बाद से ही नीलम गिरी( Neelam Giri) लोगों के साथ बातचीत करती नजर आ रही है। सामने आए प्रोमो में नीलम कहती दिखाई दे रही है कि जब सब अपनी राय दे रहे हैं तो मैं क्यों नहीं? इसके जवाब में फरहाना कहती है, 'जवाब देने को कहा है फालतू बकवास करने को नहीं'। इसे सुनकर नीलम रोती हुई तानिया के पास जाती है।
दूसरी तरफ बसीर अली( Baseer Ali) , फरहाना( Farahana Bhatt) को तमीज में रहने के लिए कहता है। फरहाना को बसीर पर गुस्सा आ जाता है और दोनों एक-दूसरे को बातें सुनाने में लग जाते हैं। तभी बसीर अली फरहाना का बिस्तर उठाकर पानी में फेंक देते हैं। इसके जवाब में फरहाना कहती है 'तेरी कब्र खोद दूंगी'। यह प्रोमो देखकर पता चल रहा है कि दोनों के बीच जबरदस्त झड़गा होगा, जो घर का अगला मुद्दा हो सकता है।
