टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज की परवरिश को अमाल मलिक ने मारा ताना, बसीर अली से हाथ रो-रोकर मांगी माफी

Bigg Boss 19 Written Update 18 September, 2025: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' में आज भी एक साथ कई घमासान देखने को मिले। जहां कैप्टेंसी टास्क के बीच अभिषेक बजाज की आवेज दरबार और अमाल मलिक से बहस हो गई तो वहीं बिग बॉस के घर में खाने पर भी जमकर बवाल देखने को मिला।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Written Update 18 September, 2025: टीवी का पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' अपने एपिसोड से रोजाना एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने की कोशिश कर रहा है। 'बिग बॉस 19' में हर एक कंटेस्टेंट्स भी सुर्खियों में नजर आते हैं। जहां बीते दिन बिग बॉस 19 में नॉमिनेशन और कैप्टेंसी टास्क देखने को मिला तो वहीं आज यानी 18 सितंबर का एपिसोड भी मनोरंजन से भरा नजर आया। 'बिग बॉस 19' के आज के एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क को लेकर तो घरवालों के बीच घमासान हुआ ही। साथ ही खाना एक बार फिर से बिग बॉस 19 में झगड़े का मुद्दा बन गया। इससे इतर बसीर अली को धोखा देकर अमाल मलिक इस कदर पछतावे में चूर हो गए कि उनसे माफी मांगते नजर आए।

टास्क में हुआ बवाल'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क के साथ हुई। टास्क में जहां एक तरफ टीम ए में नीलम गिरी और अभिषेक बजाज साथ आए तो वहीं टीम बी में आवेज दरबार और कुनिका सदानंद साथ रहे। लेकिन टास्क में पोटली बचाने के चक्कर में अभिषेक बजाज और आवेज दरबार भिड़ गए। टीम बी ने अभिषेक बजाज पर ये आरोप भी लगाए कि अभिषेक बार-बार आवेज को पटक रहे हैं और फेंक रहे हैं। अभिषेक बजाज के इस बर्ताव पर अमाल मलिक ने भी उनपर नाराजगी जाहिर की। वहीं 'चाय गरम चाय' की आवाज आने के बाद अभिषेक बजाज की जगह शहबाज बडेशा आए। दूसरी ओर आवेज दरबार ने टीम ए के खजाने पर डाका डालने की कोशिश की, लेकिन जीशान कादरी और शहबाज बडेशा ने एक साथ मिलकर उन्हें मजा चखा दिया। वहीं इस टास्क में टीम ए ने जीत दर्ज की और कैप्टेंसी के दावेदार बने।

गौरव खन्ना पर उठे सवाल

'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना पर उनकी टीम ने सवाल उठाने शुरू कर दिये कि वह खुद टास्क क्यों नहीं करते हैं और जब देखो तब ऑर्डर देते नजर आते हैं। अभिषेक बजाज ने भी गौरव खन्ना को ताना मारा, वहीं अमाल मलिक भी गौरव खन्ना से टास्क के सिलसिले में सवाल करते दिखाई दिये।

खाने पर हुआ अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच बवाल

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में खाने को लेकर अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच झगड़ा हुआ। दरअसल, खाने में अभिषेक बजाज ने चिकन के साथ-साथ वेज खाना भी लिया, जिसपर अमाल मलिक ने उन्हें मना किया और उन्हें दूसरों का ख्याल रखने के लिए कहा। लेकिन अभिषेक बजाज अपनी बात पर अड़े रहे। वहीं झगड़े के बीच अमाल ने अभिषेक बजाज को परवरिश के लिए ताना मारा।

बसीर अली से माफी मांगते हुए रो पड़े अमाल मलिक

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) मेंअमाल मलिक और शहबाज बडेशा ने बसीर अली को बताया कि घर में मसाले और सामान छुपाने के पीछे अमाल मलिक भी शामिल थे। इसपर बसीर अली हंस पड़े। वहीं बसीर अली ने अपने दिल का गुबार निकालते हुए अमाल से कहा कि मेरे लिए इस घर में किसी ने भी वोट नहीं किया, ऐसा लगा कि मैंने दोस्त ही नहीं कमाए। बसीर अली की बात पर अमाल मलिक को बुरा महसूस हुआ और उन्होंने हाथ जोड़कर बसीर से माफी मांगी। इतना ही नहीं, अमाल मलिक फूट-फूटकर रोने लगे और उन्होंने ये भी कहा कि मैं किसी से भी नकली दोस्ती नहीं करता हूं।

अमाल मलिक की कैप्टेंसी पर घरवालों ने दिया रिएक्शन

'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक की कैप्टेंसी पर बाकी घरवालों ने रिएक्शन दिया। जहां कुछ लोगों ने अमाल की कैप्टेंसी के पक्ष में फैसला दिया तो वहीं अशनूर, अभिषेक बजाज, प्रणित मोरे जैसे कंटेस्टेंट्स ने अमाल की कैप्टेंसी के विपक्ष में वोट दिया। लेकिन ज्यादातर घरवालों के पसंदीदा कैप्टन बनने पर अमाल मलिक एक बार फिर से कैप्टेंसी के दावेदार बनते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article