टीवी मसाला

'बहुत हो गया', Eisha Singh के फैंस ने Avinash Mishra की बहन संग की गाली-गलौज? नेहा ने कानूनी एक्शन की दी धमकी

Avinash Mishra Cousin Sister Slams Isha Singh Fans: अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप का विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में अब अविनाश की बहन नेहा का गुस्सा फूटा है।

Image

eisha singh-avinash mishra (photo credit- instagram)

Avinash Mishra Cousin Sister Slams Isha Singh Fans: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह के ब्रेकअप पर खूब सारा ड्रामा हो रहा है। अविनाश ने ईशा को चीट किया है, जिस वजह से एक्टर को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं, ईशा सिंह का परिवार भी अविनाश मिश्रा को सोशल मीडिया पर आकर खुलेआम खरी खोटी सुना रहा है। इस बीच अविनाश भी ईशा को बेवफा का टैग दे बैठे थे, जिस वजह से मामला और भी ज्यादा बढ़ गया। अब इस पूरे ड्रामे पर अविनाश मिश्रा की कजिन बहन नेहा दीक्षित का गुस्सा फूटा है। नेहा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और उन्होंने ईशा सिंह के फैंस के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की धमकी दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Isha Malviya ने की सगाई? मिस्ट्री मैन फोटोज शेयर कर फ्लॉन्ट की रिंग

    नेहा दीक्षित का फूटा गुस्सा

    नेहा दीक्षित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अविनाश और ईशा के मुद्दे पर हो रहे ड्रामे पर अपनी भड़ास निकाली। इस मामले की वजह से अविनाश के परिवार को भी ट्रोल किया जा रहा है और ये चीज नेहा को बर्दाश्त नहीं है। ऐसे में नेहा ने साइबर शिकायत करने की धमकी दी है। नेहा ने अपनी स्टोरी में लिखा, 'आप जिसका चाहें समर्थन कर सकते हैं, अपनी राय रख सकते हैं और अपने नतीजे खुद निकाल सकते हैं, लेकिन निजी सीमाओं को पार करना और उन लोगों को अपशब्द भरे मैसेज भेजना, जिनका आपकी राय से कोई लेना-देना नहीं है, यह आपके बारे में ही ज्यादा बताता है।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहीं Dipika Kakar की फिर होगी सर्जरी? अफवाहों फैलते ही भड़के Shoaib Ibrahim; बताया सच
    eisha singh-avinash mishra

    eisha singh-avinash mishra

      नेहा दीक्षित ने कानूनी कदम उठाने की धमकी

      इसके आगे नेहा ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से भद्दे मैसेज आ रहे हैं। लोग उनके बारे में अपशब्द लिख रहे हैं। ऐसे में नेहा ने भड़कते हुए लिखा, ''सच कहूं तो अब बहुत हो गया। एक हद तय करना सीखें।' इसके आगे नेहा ने ईशा के फैंस को सिर्फ एक साइड की कहानी सुनकर अपनी राय रखने पर फटकार लगाई है। उन्होंने लिखा, 'ये लोग जो बिना किसी वजह के दूसरे पक्ष के वकील बन रहे हैं, अपनी जिंदगी पर ध्यान दें। सोशल मीडिया के सिपाही क्यों बन रहे हो?' नेहा ने भद्दे और अश्लील मैसेज करने वालों के खिलाफ कानूनी एक्श लेने की धमकी दी है और लिखा है, 'यकीन मानिए, जिन लोगों ने भी मुझे अपमानजनक और अश्लील संदेश भेजे हैं, मैं आप में से हर एक के खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज कराऊंगी। बस इंतजार कीजिए और देखिए, जब तक कि आपको अपने गलत कामों के लिए जवाबदेह नहीं ठहराया जाता।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article