क्रिकेट

IND vs NZ: अर्शदीप सिंह की लय खराब करने वाला कीवी तेज गेंदबाज दूसरे टेस्ट से बाहर, न्यूजीलैंड ने बुलाया अपना घातक हथियार

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इस हफ्ते वेलिंगटन में ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनके दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। टिकनर की जगह दूसरे टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड ने मैट फिशर को टीम में शामिल किया है।

Image

ब्लेयर टिकनर चोटिल, मैट फिशर टीम में शामिल। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इस हफ्ते वेलिंगटन में ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनके दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। मैट फिशर, जो भारत के खिलाफ ब्लैक कैप्स (न्यूजीलैंड टीम) की T20I और ODI सीरीज का हिस्सा थे, उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए टिकनर की जगह टीम में शामिल किया गया है। यह टेस्ट 27 नवंबर, शुक्रवार से क्राइस्टचर्च में शुरू होगा। टिकनर के ठीक होने में कितना समय लगेगा, यह जानने के लिए मंगलवार को क्राइस्टचर्च में उनकी और जांच की जाएगी।

ब्लेयर टिकनर का चोटिल होना न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका है। WTC के फाइनल की उम्मीदें अभी अधर में हैं, ऐसे में भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच उनके लिए बेहद अहम हो जाता है। वहीं, टिकनर न्यूजीलैंड के लिए बहुत उपयोगी खिलाड़ी रहे हैं। टी20 सीरीज के दौरान उन्हें एक मैच खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए। वनडे सीरीज के दौरान उन्हें तीन मैच खेलने का मौका मिला।

वनडे सीरीज में बनाया खास रिकॉर्ड

वनडे सीरीज में ब्लेयर टिकनर ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने अर्शदीप सिंह की लय खराब कर दी थी। ब्लेयर टिकनर ने अर्शदीप सिंह के एक ओवर में तीन छक्के जड़े थे। वहीं, 11 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टिकनर 4 छक्के लगाने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने थे। वनडे सीरीज में टिकनर ने कुल 50 रन बनाए। हालांकि, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। इसके बावजूद वह कीवी टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे थे।

फिशर ने भी किया है भारत को परेशान

वहीं, मैट फिशर ने भी भारतीय टीम को खूब परेशान किया है। इस युवा तेज गेंदबाज ने अपनी घातक गेंदबाजी से वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली को अपना शिकार बनाया था। फिशर ने भारत के खिलाफ चार वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान तीन पारियों में कुल 6 विकेट चटकाए हैं। यानी हर मैच में औसतन दो विकेट। फिशर के शामिल होने से न्यूजीलैंड को मजबूती मिलेगी। वहीं, भारत के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 8 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article