वेब सीरीज

Panchayat Season 5: फुलेरा में चलेगी बनराकस की हुकूमत, अभिषेक-रिंकी की होगी शादी, जानिए क्या होगा खास

Panchayat Season 5: जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और फैसल मलिक की लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत सीजन 5' का ट्रेलर रिलीज हुआ। अब फुलेरा गांव में कई बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

Image

'पंचायत सीजन 5' में मचेगा धमाल (Pic Credit: Instagram)

Panchayat Season 5: जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और फैसल मलिक की लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' का सीजन 5 चर्चा में बना हुआ है। बीते सीजन में दर्शकों ने देखा था कि बनराकस उर्फ भूषण फुलेरा में हुए प्रधानी के चुनाव जीत जाते हैं। इसके बाद अब फुलेरा गांव में समीकरण बदलते नजर आएंगे। हाल ही में जारी किए ट्रेलर में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। ट्रेलर देखने के बाद पांचवें सीजन को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं इस बार कहानी में क्या-क्या बड़े बदलाव नजर आने वाले हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office: दुनिया भर में बजा रणबीर-यश की 'रामायण' का डंका, इतने करोड़ के पार हुआ कलेक्शन)

'पंचायत सीजन 5' के फुलेरा गांव में होगा बदलाव

'पंचायत सीजन 5' के ट्रेलर में फुलेरा का बदला हुआ माहौल साफ दिखाई दे रहा है। अब बनराकस और उसका गुट पंचायत कार्यालय से लेकर गांव के फैसलों में अपनी धाक जमाता दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ सचिव अभिषेक त्रिपाठी के लिए भी चीजें मुश्किल होती नजर आ रही हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'पंचायत सीजन 5' (Panchayat Season 5) में दर्शकों को क्या-क्या देखने को मिलेगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरी गलती है जो मैंने...' Eisha Singh से Avinash Mishra ने सरेआम मांगी माफी, कन्फर्म किया ब्रेकअप)

अभिषेक-रिंकी की लव स्टोरी में आएगा नया मोड़

इस बार 'पंचायत सीजन 5' में जहां राजनीतिक जंग देखने को मिलेगी वहीं दूसरी ओर अभिषेक और रिंकी की लव-स्टोरी में भी नया मोड़ आएगा। पंचायत सीरीज में राजनीति के साथ-साथ अभिषेक और रिंकी की प्रेम कहानी भी दर्शकों की पसंदीदा रही है। बीते सीजन में दोनों की नजदीकियां बढ़ती दिखाई दी थीं। हालांकि नए सीजन में अभिषेक को प्रधान से उनकी बेटी रिंकी का हाथ मांगते हुए देखा जाएगा। यह चीज ट्रेलर में पहले ही दिखाई जा चुकी है। इसके अलावा अब सीजन 5 में रिंकी के पिता बृजभूषण और अभिषेक के बीच तनाव कहानी को नया मोड़ दे सकता है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article