टीवी मसाला

'मेरी गलती है जो मैंने...' Eisha Singh से Avinash Mishra ने सरेआम मांगी माफी, कन्फर्म किया ब्रेकअप

Avinash Mishra Apologises to Eisha Singh: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर ईशा सिंह से माफी मांगी है और ब्रेकअप की जिम्मेदार भी खुद ने ली है।

Image

ईशा सिंह से अविनाश मिश्रा ने मांगी माफी (Pic Credit: Ai)

Avinash Mishra Apologises to Eisha Singh: टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अविनाश मिश्रा और एक्ट्रेस ईशा सिंह अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 'बिग बॉस 18' के बाद वे एक सीक्रेट रिलेशनशिप में थे। इसके बाद रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद अविनाश मिश्रा का ईशा सिंह के साथ रिलेशनशिप कन्फर्म हो गया। कुछ दिन पहले अविनाश मिश्रा पर ईशा को धोखा देने के आरोप लगे थे। इन सभी चीजों के होने के बाद अब अविनाश मिश्रा ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने ईशा से माफी मांगी और ब्रेकअप की जिम्मेदारी खुद ले ली।

ईशा सिंह संग अविनाश मिश्रा ने कन्फर्म किया ब्रेकअप

अविनाश मिश्रा ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में अविनाश मिश्रा कहते हैं, 'बहुत दिनों से बहुत सारी बातें हो रही हैं। मैं यहां इन सब चीजों को खत्म करने आया हूं क्योंकि इसकी जरुरत भी थी।'

'बेवफा' गाने को प्ले करने पर भी अविनाश मिश्रा ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, 'बहुत सारे मतलब निकाले जा रहे हैं। एडिट्स बन रहे हैं। मैं जानता हूं ये सबसे ज्यादा ईशा और उसकी फैमिली को हर्ट करेगा। मेरा ऐसा कोई मलतब नहीं था लेकिन जो भी हुआ है उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। हम जो अलग भी हैं उसके लिए भी। अगर कोई कुछ कहना चाहता है तो इसका जिम्मेदार मैं हूं। मेरी ही गलती है वहां पे भी। मैं बस यहां सबसे माफी मांगता हूं और फैमिली और फ्रेंड्स को इसमें ना लेकर आएं। मैं रिक्वेस्ट करूंगा आप लोगों से की इस चीज को आन पे एंड करें। कोई इस चीज को बढ़ाए ना क्योंकि दो लोगों की चीज है।'

परिवार को इन सब चीजों में ना घसीटें

अविनाश मिश्रा ने लोगों से कहा कि वो इन सब चीजों में फैमिली और फ्रेंड्स को ना घसीटें। अविनाश ने कहा, 'फैमिली और दोस्तों को इस तरह के मैसेज या धमकियां न भेजें। मुझे खुद पर काम करने की जरूरत है। मैं अपने ऊपर काम करके इन चीजों को फिक्स करना चाहता हूं क्योंकि इसकी जरूरत है। जब मैं ठीक हो जाऊंगा, तभी वापस आऊंगा। तब तक आप सभी अपना ख्याल रखें। च अब इस बात को यहीं खत्म करते हैं।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article