बिजनेस

IPO GMP पर सेबी सख्त, कहा- बंद करें हवाबाजी वाले आंकड़े, निवेशक रहें सावधान

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी ने IPO GMP को लेकर एडवाइजरी नोट जारी किया है। इसमें मार्केट पार्टिसिपेंट्स को GMP के आंकड़े पब्लिश नहीं करने के लिए कहा गया है। सेबी का कहना है कि ये हवाबाजी वाले आंकड़े होते हैं।

Image

सेबी की GMP पर सख्ती

SEBI Ban on IPO Grey Market Premium (GMP): अगर आप भी किसी आईपीओ (IPO) में पैसा लगाने से पहले उसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) चेक करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने सभी मार्केट पार्टिसिपेंट्स और रजिस्टर्ड इंटरमीडियरीज को सख्त निर्देश दिया है कि वे IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) को पब्लिश करना, दिखाना या सर्कुलेट करना तुरंत बंद करें।

सोमवार को जारी एक एडवाइजरी में सेबी ने साफ चेतावनी दी कि वेबसाइट्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म, अखबारों, सोशल मीडिया, ईमेल या SMS के जरिए दिखाए जाने वाले GMP के आंकड़े पूरी तरह अनऑफिशियल, अनवेरिफाइड और अनरेगुलेटेड होते हैं। सेबी के मुताबिक, ऐसे प्रीमियम दिखाना निवेशकों के हितों के खिलाफ है और इससे शेयर बाजार की पारदर्शिता को नुकसान पहुंचता है।

ग्रे मार्केट वालों को कोई सुरक्षा नहीं

सेबी ने अपनी एडवाइजरी में स्पष्ट किया है कि GMP के आंकड़े लिस्टिंग से पहले एक्सचेंज के दायरे से बाहर होने वाले अनौपचारिक सौदों पर आधारित बताए जाते हैं। इन सौदों पर न तो सेबी की कोई निगरानी होती है, न ही इनमें सेटलमेंट की कोई गारंटी मिलती है और न ही कीमत तय करने की कोई औपचारिक व्यवस्था होती है।

पहलू (Factor)पहले की स्थिति (GMP के साथ)SEBI के फैसले के बाद क्या बदलेगा?
निवेश का आधारकई रिटेल निवेशक सिर्फ लिस्टिंग गेन और GMP देखकर IPO में पैसा लगाते थे।अब निवेशकों को कंपनी के फंडामेंटल्स, वैल्यूएशन और DRHP पर ध्यान देना होगा।
IPO की कीमत (Pricing)कंपनियां और मर्चेंट बैंकर्स ग्रे मार्केट के माहौल का फायदा उठाकर ऊंची कीमत रखते थे।अब इश्यू प्राइस को कंपनी के असली कारोबार और वित्तीय प्रदर्शन के दम पर सही ठहराना होगा।
कानूनी सुरक्षाअनौपचारिक GMP सौदों में धोखाधड़ी होने पर कोई सरकारी या एक्सचेंज मदद नहीं।अधिकृत प्लेटफॉर्म से निवेश करने पर पूरा रेगुलेटरी प्रोटेक्शन मिलेगा।
SEBI ने निवेशकों को आगाह किया है कि ग्रे मार्केट के सौदों में शामिल होने वालों को सेबी या स्टॉक एक्सचेंज के नियमों के तहत कोई भी इन्वेस्टर प्रोटेक्शन (निवेशक सुरक्षा) नहीं मिलेगा। ऐसे निवेशक किसी विवाद की स्थिति में न तो स्टॉक एक्सचेंज के शिकायत निवारण तंत्र (Grievance Redressal) का इस्तेमाल कर सकेंगे और न ही एक्सचेंज व डिपॉजिटरी के ऑनलाइन डिस्प्यूट रेजोल्यूशन (ODR) पोर्टल पर मदद मांग पाएंगे। सेबी ने सलाह दी है कि निवेशक केवल रजिस्टर्ड इंटरमीडियरीज और अधिकृत प्लेटफॉर्म के जरिए ही आईपीओ में निवेश करें।

TIMESNOW नवभारत पर यह भी पढ़ें : Upcoming IPOs: साल के आखिर में बड़ा धमाका

    क्या होता है GMP, क्यों देखते हैं निवेशक?

    Grey Market Premium (GMP) वह अतिरिक्त कीमत है, जिस पर किसी IPO के शेयरों की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग से पहले अनौपचारिक बाजार में खरीद-बिक्री होने की बात कही जाती है। मसलन, किसी IPO का इश्यू प्राइस ₹100 है और उसका GMP ₹50 बताया जा रहा है, तो निवेशक अनुमान लगाते हैं कि शेयर की लिस्टिंग करीब ₹150 पर हो सकती है। निवेशक GMP इसलिए देखते हैं, ताकि IPO की संभावित लिस्टिंग प्राइस, मांग और लिस्टिंग के दिन होने वाले संभावित मुनाफे का अंदाजा लगा सकें। हालांकि, GMP कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है और इससे लिस्टिंग प्राइस या मुनाफे की गारंटी नहीं मिलती।

    SEBI की सख्ती से क्या बदलेगा?

    फिलहाल, ज्यादातर रिटेल निवेशक IPO में ग्रे मार्केट प्रीमियम के आधार पर लिस्टिंग गेन पाने के लिए आवेदन करते हैं। लेकिन, अब एक्सपर्ट मान रहे हैं कि सेबी के इस कदम से निवेशकों का ध्यान वापस कंपनियों के फंडामेंटल्स की ओर लौटेगा। इसके अलावा सेबी ग्रे मार्केट जैसी व्यवस्था को रेगुलेटेड ट्रेडिंग विंडो में भी शामिल करने पर विचार कर रहा है। इसके संकेत सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे (Tuhin Kanta Pandey) ने अगस्त 2025 में दिए थे।

    Yateendra Lawaniya
    यतींद्र लवानियाauthor

    प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

    और पढ़ें
    End of Article