शहर

बिहार में कार्तिक पूर्णिमा की सुबह कांपी धरती: पटना, दरभंगा, सिवान समेत कई जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Jharkhand Earthquake Tremors: कार्तिक पूर्णिमा की सुबह करीब 7:05 बजे बिहार और झारखंड के कई जिलों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। पटना, दरभंगा, वैशाली, समेत कई इलाकों में धरती डोलने से लोग घरों से बाहर निकल आए।

Image

बिहार में कार्तिक पूर्णिमा की सुबह कांपी धरती: पटना, दरभंगा, सिवान और सुपौल समेत कई जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Bihar Earthquake Today: कार्तिक पूर्णिमा के दिन मंगलवार (24 नवंबर 2026) की सुबह-सुबह बिहार के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 7 बजकर 05 मिनट पर अचानक धरती में कंपन महसूस होने से राज्य के कई जिलों में हलचल मच गई और घबराए लोग तुरंत अपने-अपने घरों से बाहर खुले इलाकों की ओर निकल आए। खबरों के मुताबिक, झारखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

बिहार के किन-किन जिलों में महसूस हुआ कंपन?

मीडिया रिपोर्ट्स और स्थानीय खबरों के मुताबिक, भूकंप का असर राजधानी पटना से लेकर उत्तर बिहार और सीमांचल के कई जिलों तक देखा गया। जिन प्रमुख जिलों में लोगों ने धरती हिलने का अनुभव किया, उनमें शामिल हैं:

मध्य और उत्तर बिहार: पटना, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर और शिवहर।

सीमांचल और अन्य क्षेत्र: सुपौल, अररिया और सिवान समेत आसपास के कई इलाके।

2 से 3 सेकंड तक महसूस हुए झटके, जान-माल का नुकसान नहीं

खबरों के अनुसार, दरभंगा समेत कई जिलों में अहले सुबह 7:05 बजे लगभग 2 से 3 सेकंड के लिए भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। यह कंपन इतना संक्षिप्त और कम तीव्रता का था कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक झटके थम गए। सुबह और ठंड का समय होने के कारण कई इलाकों में गहरी नींद में सो रहे लोगों को इसका आभास भी नहीं हुआ, जबकि जो लोग जागे हुए थे, उन्होंने कंपन महसूस कर तुरंत एक-दूसरे से इसकी जानकारी साझा की।

झारखंड में भी लोगों ने महसूस किया भूकंप

बिहार के साथ-साथ पड़ोसी राज्य झारखंड के भी कई हिस्सों में मंगलवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। सुबह के शांत माहौल में जैसे ही लोगों को धरती डोलने का अहसास हुआ, एहतियात के तौर पर लोग घरों से बाहर निकल आए।

राहत की बात यह है कि कम तीव्रता का भूकंप होने के कारण बिहार और झारखंड में अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या किसी इमारत को क्षति पहुंचने की कोई सूचना नहीं मिली है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article