बॉक्स ऑफिस

Ramayana Box Office: दुनिया भर में बजा रणबीर-यश की 'रामायण' का डंका, इतने करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

Ramayana Box Office Collection Day 19: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्किट में भी जबरदस्त कमाई की है। आइए देखें इस मूवी का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।

Image

'रामायण' का इतना हुआ कलेक्शन (Pic Credit: Instagram)

Ramayana Box Office Collection Day 19: साउथ सुपरस्टार यश और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) 5 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज किया गया था। खास बात यह है कि भारत में ही नहीं बल्कि ग्लोबल मार्किट में भी 'रामायण' का कलेक्शन चर्चा में बना हुआ है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक 'रामायण' ने 1700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिए है। तो चलिए देखते हैं नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस मूवी ने कितने करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

जानिए 19 दिनों का 'रामायण' का कलेक्शन

रणबीर कपूर और यश स्टारर 'रामायण' के कलेक्शन की रफ्तार जारी है। ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक इंडिया में 'रामायण' ने 15,696 शोज से सोमवार को 12.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वहीं दूसरी ओर 'रामायण' ने भारत में अब तक 1141.65 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है जबकि इंडिया में नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपये है। 'रामायण' ने ग्लोबल मार्किट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। विदेशी बाजार में इसकी टोटल कमाई 563 करोड़ रुपये रही है।

इंडिया के साथ-साथ ग्लोबल मार्किट के आंकड़े जोड़ने के बाद 'रामायण' का बिजनेस 1704.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने महज 19 दिनों में 1700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।

'रामायण' की बात करें तो रणबीर कपूर इस मूवी में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश लंकापति रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। अरुण गोविल ने फिल्म में दशरथ की भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। मेकर्स ने इस मूवी को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं में रिलीज किया। इस मूवी को बनाने में निर्माताओं ने 4000 ने करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article