बिना घरवालों के ही घोड़ी चढे़गा अभिमन्यु, अभिरा की शादी से पहले नया बखेड़ा खड़ा करेगा हर्षवर्धन 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2022, 05:05 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में दर्शकों को एक से बढ़कर एक ड्रामा देखने को मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि एक तरफ जहां अभिरा अपनी शादी के लिए बहुत उत्साहित हैं तो वहीं हर्षवर्धन अब अपने बेदे की शादी में ही बखेड़ी खड़ा करने वाला है। 

बिना घरवालों के ही घोड़ी चढे़गा अभिमन्यु, अभिरा की शादी से पहले नया बखेड़ा खड़ा करेगा हर्षवर्धन 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में अब अभिरा की शादी के ढोल नगाड़े बजने वाले हैं। इस सीरियल का ट्रैक फिलहाल अभिमन्यु और अक्षरा की शादी पर फोकस्ड है। इस धारावाहिक में यह देखा जा सकता है कि अभिमन्यु और अक्षरा की शादी के लिए अब मनीष ने भी हामी भर दी है लेकिन हर्षवर्धन को यह बात खटक रही है। वह अब भी अक्षरा को अपनी घर की बहू मानने के लिए तैयार नहीं है। इसी बीच, अभिमन्यु यह फैसला लेगा की वह अब अपने पिता के बिना ही अक्षरा से शादी करेगा। लेकिन उसकी राह में बहुत सारी अड़चनें आले वाली हैं। एक नहीं बल्कि कई मुसीबतों के घेरे में अभिमन्यु और अक्षरा घिरने वाले हैं। 

अभिरा की शादी में अड़ंगे डालेगा हर्षवर्धन 

YRKKH में यह देखा जाएगा कि मनीष भी अब अभिमन्यु और अक्षरा को एक साथ देखना चाहता है इसलिए उसने भी इन दोनों के रिश्ते को मंजूरी दे दी है। वह अभिमन्यु को शादी का शगुन देगा। जैसे ही अभिमन्यु को शादी का शगुन मिलेगा वैसे ही वह झुमने लगेगा। वहीं अभिमन्यु को खुश देखकर अक्षरा भी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी। जिसके बाद अभिमन्यु अपने घर जाकर यह बात अपनी मां मंजरी को बता देगा। मंजरी यह बात सुनकर बहुत खुश हो जाएगी। लेकिन जब यह बात हर्ष को पता चलेगी तब उसका खून खौलने लगेगा। वह घर की चीजें तोड़ने लगेगा। इसी बीच महिमा भी अभिमन्यु का साथ देगी लेकिन हर्ष की वजह से उसकी बलती बंद हो जाएगी। जिसके बाद अभिमन्यु यह कहेगा कि अगर हर्ष ऐसे ही बवाल मचाएगा तो वह बिना उसके ही शादी कर लेगा। 

शादी में शामिल होने से मना कर देगी मंजरी

अभिमन्यु की बात सुनकर हर्षवर्धन को झटका लगेगा। वहीं अभिमन्यु की यह बात उसकी मां मंजरी को भी पसंद नहीं आएगी। वह भी अभिमन्यु की शादी में जाने से इंकार कर देगी। यह सारी बातें अक्षरा फोन पर सुन लेगी जिसके बाद वह यह कोशिश करने लगेगी कि हर्ष और मंजरी की नाराजगी दूर हो सके। जब अभिमन्यु अपने घर आ जाएगा तब अक्षरा पूरे घर में मिठाई बांटेगी। अक्षरा को इतना खुश देखर आरोही को जलन होने लगेगी। उसे ऐसा लगेगा कि सब अक्षरा को मानते हैं आर उससे कोई प्यार नहीं करता है, उसकी कोई भी फिक्र नहीं करता है।

End of Article