Hina Khan से Karan Mehra तक, जानें असल जिंदगी में कौन हैं YRKKH स्टार कास्ट के लाइफ पार्टनर्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2022, 02:16 PM IST

Real Life Partners Of YRKKH Star Cast: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्टार कास्ट लोगों के दिलों में बसते हैं। लेकिन क्या आप इन स्टार कास्ट के रियल लाइफ पार्टनर्स के बारे में जानते हैं। 

Hina Khan से Karan Mehra तक, जानें असल जिंदगी में कौन हैं YRKKH स्टार कास्ट के लाइफ पार्टनर्स
Photo Credit: Instagram

Real Life Partners Of Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Star Cast: छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर टीवी शोज में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस टीवी सीरियल की कहानी के साथ दर्शकों को स्टार कास्ट की जिंदगी से भी अपडेटेड रहना पसंद है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम करने वाले स्टार कास्ट के ऑनस्क्रीन पार्टनर्स के बारे में तो आप जानते ही होंगे लेकिन क्या आपको इनके रियल लाइफ पार्टनर के बारे में पता है। यहां जानिए हिना खान से लेकर करण मेहरा तक ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्टार कास्ट के रियल लाइफ पार्टनर कौन हैं और उनके साथ कैसे रिश्ते हैं। 

हिना खान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में पहले अक्षरा का किरदार निभाने वाली अदाकारा हिना खान (Hina Khan) को इस टीवी शो ने नाम और शोहरत दिया है। हिना खान शादीशुदा नहीं हैं लेकिन खबरों के मुताबिक, वह‌ रॉकी जयसवाल (Rocky Jaiswal) को डेट कर रही हैं। अपने सोशल मीडिया पर रॉकी जयसवाल और हिना खान एक दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। रॉकी जयसवाल पेशे से एक प्रोड्यूसर हैं। 

करण मेहरा

करण मेहरा (Karan Mehra) की शादी टीवी अदाकारा निशा रावल (Nisha Rawal) से हुई थी। निशा रावल मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की समेत कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। वर्ष 2021 में निशा रावल में अपने पति करण मेहरा पर डोमेस्टिक वायलेंस समेत कई इल्जाम लगाए थे। जिसके बाद यह दोनों तलाक के जरिए एक दूसरे से अलग हो गए। फिलहाल इन दोनों टीवी सिलेब्रिटीज का केस कोर्ट में चल रहा है। 

मोहेना कुमारी सिंह

मोहेना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) की शादी वर्ष 2019 में सूयेश रावत (Suyesh Rawat) के साथ हुई थी। सुयेश रावत जाने पहचाने बिजनेसमैन हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मोहेना कुमारी अपनी और अपने पति की तस्वीरें आए दिन शेयर करती रहती हैं। 

लता सभरवाल

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम लता सभरवाल (Lataa Saberwal) की शादी जाने-माने टीवी एक्टर संजीव सेठ से हुई है। टीवी जगत में संजीव सेठ (Sanjeev Seth) का काफी नाम है। सोशल मीडिया पर लता सभरवाल अपनी और अपने पति की तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती हैं।

सचिन त्यागी

वर्ष 2014 में सचिन त्यागी (Sachin Tyagi) की शादी रक्षंदा खान (Rakshanda Khan) के साथ हुई थी। रक्षंदा खान टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा हैं जो जस्सी जैसी कोई नहीं और क्योंकि सास भी कभी बहू थी समेत कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। 

एमी त्रिवेदी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए स्टार कास्ट में से एक एमी त्रिवेदी (Ami Trivedi) हैं। एमी की शादी नीरज संघाई (Neeraj Sanghai) के साथ वर्ष 2009 में हुई थी। नीरज संघाई प्राइम फोकस लिमिटेड कंपनी में काम करते हैं। खबरों के अनुसार, 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने 10 दिसंबर 2009 को शादी कर ली थी। 

विनय जैन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए स्टार कास्ट में से एक विनय जैन (Vinay Jain) हैं जो इस टीवी सीरियल में हर्षवर्धन का किरदार निभा रहे हैं। विनय जैन की शादी चेतना जैन के साथ हुई है जो एक कंपनी में कम्युनिटी मैनेजर हैं। 

End of Article