YRKKH फेम मोहिना कुमारी सिंह बनीं मां, 120 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी ने बेटे को दिया जन्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 09:08 AM IST

Mohena Kumari blessed with a baby boy: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम टीवी एक्ट्रेस, डांसर और कोरियोग्राफर मोहिना कुमारी (Mohena Kumari) मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है।

YRKKH फेम मोहिना कुमारी सिंह बनीं मां, 120 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी ने बेटे को दिया जन्म

Mohena Kumari blessed with a baby boy: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम टीवी एक्ट्रेस, डांसर और कोरियोग्राफर मोहिना कुमारी (Mohena Kumari) मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। उत्तराखंड की पुष्‍कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह ने अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एन्जॉय किया और समय समय पर वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। मोहिना सिंह के मां बनने पर लगभग 120 साल के बाद ऐसा अवसर आया है कि जब रीवा रियासत की किसी बेटी को संतान के रूप में पुत्र की प्राप्ति हुई है। 

टेली चक्कर की एक रिपोर्ट ने दावा किया है कि मोहिना कुमारी (Mohena Kumari) ने बेटे को जन्म दिया है। इस बारे में अभी परिवार की तरह से जानकारी सामने नहीं आ पाई है। इस खबर से एक्ट्रेस के फैंस में खुशी की लहर उठ गई है।मोहिना कुमारी सिंह ने अभी 4 दिन पहले ही एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर अपने फैंस को वर्चुअल बेबी शॉवर के लिए शुक्रिया अदा किया था। 

बता दें कि मोहिना मध्य प्रदेश के रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। उन्होंने 14 अक्टूबर, 2019 को उनकी शादी हरिद्वार के रहने वाले सुयश रावत से हुई थी। सुयश उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे हैं। मोहिना टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति नक्ष सिंहानिया का रोल प्ले कर चुकी हैं। 

मोहिना कुमारी सिंह ने साल 2019 में सुयश रावत संग शादी रचाई थी। अदाकारा ने शादी के साथ ही उन्होंने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया था। शादी के 3 साल बाद ही अदाकारा ने मातृत्व की दुनिया में कदम रखा है। मोहिना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह आए दिन अपने डांस वीडियोज साझा करती रहती हैं।

End of Article