YRKKH: अक्षरा और अनीशा के बीच शुरू होगी वॉर, ये रिश्ता क्या कहलाता है में कुणाल के अतीत का होगा खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 01:29 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Big Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में अक्षरा, अनीशा को किसी अनजान व्यक्ति के साथ देखती है और फिर उससे इस बारे में सवाल करती है लेकिन अनीशा उससे झूठ बोलती है...

YRKKH: अक्षरा और अनीशा के बीच शुरू होगी वॉर, ये रिश्ता क्या कहलाता है में कुणाल के अतीत का होगा खुलासा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है सबसे लंबे समय तक चलने वाला टीवी सीरियल बन चुका है। कहानी में अभिमन्यु और अक्षरा अपने रोमांस से दिल जीत रहे हैं। हर्षद चोपड़ा ने अभिमन्यु का किरदार निभाया है जबकि प्रणली राठौड़ ने अक्षरा का किरदार निभा रही हैं। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में कायरव अब अनीशा से शादी करने के लिए राजी हो चुका है क्योंकि वह उससे प्यार करता है। 

अब कहानी में दुर्भाग्य से 'रोका' के दिन सुहासिनी, अनीशा से कहती है कि अगर वह कायरव से शादी करना चाहती है तो वह अपना करियर छोड़ दे।अनीशा भले ही चौंक जाती है, लेकिन वह अपने करियर को पीछे छोड़ते हुए कायरव से शादी करने के लिए तैयार हो जाती है। बाद में अक्षरा, अनीशा को किसी अनजान व्यक्ति के साथ देखती है और फिर उससे इस बारे में सवाल करती है लेकिन अनीशा उससे झूठ बोलती है।

कहानी तब दिलचस्प हो जाती है जब अक्षरा को लगता है कि अनीशा उसके साथ दुर्व्यवहार कर रही है। अनीशा गुस्से में आ जाती है। इसके कारण, अक्षरा और अनीशा एक-दूसरे के खिलाफ खड़े होंगे। यहां तक कि अक्षरा को अनीशा के बारे में डाउट हो चुका है। अनीशा अब कुणाल को यूज कर अक्षरा की इमेज खराब करेगी। वो परिवार के सामने अक्षरा का लिंकअप कुणाल से करेगी, ताकि अनीशा को उससे छुटकारा मिल सके। आखिर अनीशा क्या छुपा रही है?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai': Anisha reveals the truth to the Goenkas |  India Forums

शो के अपकमिंग ट्रैक में हर्षवर्धन सभी को बताते हैं कि एक घंटे में डॉ. कुणाल, अभिमन्यु से मिलने आ रहे हैं। अभिमन्यु ये खबर सुनकर खुश हो जाता है और हर्षवर्धन को गले लगा लेता है। मंजरी और अक्षरा, हर्ष के साथ अभिमन्यु के बढ़ते बंधन को देखकर हैरान हो जाते हैं। बेटे और पिता को एक-दूसरे को गले लगाते देख उनकी आंखें चमक उठती हैं। अभिमन्यु खुद को हर्षवर्धन से अलग करता है और इसके बारे में अजीब महसूस करता है। इस बीच एक कार बिड़ला हाउस पर रुकती है और डॉ. कुणाल एंट्री होगी। डॉ. कुणाल द्वारा अभिमायु के केस के लिए अक्षरा से कनेक्शन का क्या कारण है? क्या. डॉ कुणाल और अक्षरा के बीच कोई पुराना संबंध है? यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।

End of Article