YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा कहेंगे मयंक अरोड़ा, अक्षरा के भाई कायरव की होगी मौत!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 09:11 AM IST

Kairav death track in Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में कायरव जेल ने निकल भागने में कामयाब रहा है। लेकिन अब जेल से बाहर आकर कायरव की दिक्कतें और भी ज्यादा बढ़ जाएंगी...

YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा कहेंगे मयंक अरोड़ा, अक्षरा के भाई कायरव की होगी मौत!

Kairav Death Track in YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाला एपिसोड काफी बहुत दिलचस्प और पेचीदा होगा। हाल ही में यह देखा गया है कि कैसे अक्षरा पर कायरव को बचाने का आरोप लगाया जाता है क्योंकि बिड़ला परिवार का मानना है कि अनीशा की मौत के लिए कायरव ही जिम्मेदार है। वंश को घर में छुपाने पर कायरव जेल से भाग जाता है। अब इससे स्थिति और भी खराब हो जाएगी, क्योंकि अब कायरव मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस करेगा और इस तरह अपना मानसिक संतुलन खो बैठेगा। यही वो वजह है कि जिससे अभिमन्यु और अक्षरा के अलग होने का फैसला करेंगे।

सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस कायरव को गिरफ्तार करेगी। कायरव के मेंटल होने से सब कुछ बर्बाद हो जाएगा और अब अक्षरा-अभिमन्यु अलग हो जाएंगे। अक्षरा यह मानेगी कि कायरव मानसिक रूप से अस्थिर होने का कारण बिड़ला परिवार है।

हमने देखा कि किस तरह कायरव जेल से निकल भागने में कामयाब हुआ है। लेकिन वंश उसे समझाता है कि जेल वापस चले जाओ, क्योंकि ऐसा नहीं करने पर दिक्कतें और भी ज्यादा बढ़ जाएंगी। लेकिन जेल जाने से कायरव बहुत डर रहा है। ऐसे में कायरव को बुखार में तपता देखकर वंश उसे घर में लाकर एक कमरे में छिपा देता है। दुर्भाग्य से पुलिस को इस बारे में पता चल जाता है और वो लोग कायरव को गोयनका निवास आकर गिरफ्तार कर लेंगे।

Kairav takes charge to sort Akshara Abhimanyu's love problem in YRKKH -  TellyDreams

अब आप आगे कहानी में देखेंगे कि किस तरह कायरव को सही वक्त पर दवाएं नहीं मिल पाएंगी और उसकी मौत हो जाएगी। जी हां, ये रिश्ता क्या कहलाता है एक और डेथ ट्रैक दिखाया जाएगा। अनीशा के बाद अब कारयव की डेथ होगी इस तरह से सीरियल में अब मयंक अरोड़ा का सफर खत्म हो जाएगा। अब इसके बाद दोनों परिवारों में मतभेद और बढ़ेंगे। गोयनका परिवार को लगेगा कि कायरव मानसिक रूप से परेशान था और इसकी जड़ अनीशा है। यहीं से गोयका और बिड़ला परिवार के बीच के रिश्ते हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे। 
 

End of Article