द‍िव्‍यांका त्र‍िपाठी के घर आया 'नन्‍हा मेहमान', पति व‍िवेक ने ऐसे क‍िया स्‍वागत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2020, 06:05 PM IST

Vivek Dahiya and Divyanka Tripathi: टीवी के सबसे पॉपुलर कपल विवेक दाहिया और दिव्यांका त्रिपाठी के घर में 'नया मेहमान' जुड़ गया है।

द‍िव्‍यांका त्र‍िपाठी के घर आया 'नन्‍हा मेहमान', पति व‍िवेक ने ऐसे क‍िया स्‍वागत

विवेक दाहिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी और पत्नी द‍िव्‍यांका त्र‍िपाठी की मजेदार फोटो शेयर करते रहते हैं। विवेक ने अब अपने फैंस को एक और खास जानकारी दी है। दरअसल, टीवी के सबसे पॉपुलर कपल विवेक और दिव्यांका के घर 'नन्‍हा मेहमान' आया है। जी हां, दोनों का ये प्यारा सा मेहमान और कोई नहीं बल्कि एक क्यूट पप्पी है। विवेक ने इसकी फोटो मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। 

तस्वीर में देखा जा सकता है कि विवेक अपने क्यूट पप्पी को हाथों में उठा रखा है और वह बहुत खुश नजर आ रहे हैं। व‍िवेक ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इस नए पप्पी के आने से बहुत प्रसन्न हूं। खुशी है कि इसे 'कैमरा फेसिंग' के बारे में पता है। उनके तस्वीर शेयर करने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई जहां पप्पी की क्यूटनेस की तारीफ कर रहा है तो कइयों ने विवेक के पशु प्रेमी होने की सराहना ही। 


गौरतलब है कि विवेक दहिया और द‍िव्‍यांका त्रिपाठी ने साथ मिलकर कुछ वक्त पहले प्रोडक्‍शन हाउस खोला है। विवेक और दिव्‍यांका ने प्रोडक्शन हाउस का नाम 'वन रीजन फिल्म्स' रखा है। दोनों ने लॉकडाउन के दौरान ही अपने बिजनेस वेंचर को स्‍थापित किया। बताया गया था कि दोनों सितारे कुछ स्क्रिप्‍ट फाइनल कर शोज बनाने की दिशा में काम करेंगे। सबसे पहले उनके शोज वेब पर रिलीज होंगे और उसके बाद वह टीवी और फ‍िल्‍मों की तरफ रुख करेंगे।

End of Article