Lock Upp Eviction: विनीत कक्कड़ हुए लॉकअप शो से बेघर, कंगना रनौत ने पायल रोहतगी को किया सेफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 04:10 PM IST

Vinit Kakar Lock Upp Eviction: विनीत कक्कड़ लॉक अप शो में मुनव्वर फारूकी के नेतृत्व वाली ब्लू टीम से थे। कंगना रनौत ने भी विनीत को कई बार सलाह दी कि वो कुछ परफॉर्म करें, पर उन्होंने एक नहीं मानी और शो में कुछ ना कर पाने के चलते एलिमिनेट हो गए हैं...

Lock Upp Eviction: विनीत कक्कड़ हुए लॉकअप शो से बेघर, कंगना रनौत ने पायल रोहतगी को किया सेफ

Lock Upp Eviction: लॉक अप शो में लगातार एविक्शन हो रहे हैं। रविवार को एक और एविक्शन देखने को मिला है। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट विनीत कक्कड़ अब लॉक अप जेल से बेघर हो गए हैं। लॉक अप शो की होस्ट कंगना रनौत ने विनीत का नाम चुना है क्योंकि अधिकांश कंटेस्टेंट गेम में एक्टिव हैं लेकिन विनीत सबसे कमजोर थे। लॉक अप शो में सभी कंटेस्टेंट्स ने विनीत कक्कड़ के खिलाफ मतदान किया। विनीत कक्कड़ लॉक अप के सबसे कमजोर कंटेस्टेंट साबित हुए। इसी के साथ लॉक अप से अगला एविक्शन विनीत कक्कड़ का हुआ। 

विनीत कक्कड़ के साथ जीशान खान ने भी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी, पर जीशान जेल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे, जबकि विनीत को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। कंगना रनौत ने भी विनीत को कई बार सलाह दी कि वो कुछ परफॉर्म करें, पर उन्होंने एक नहीं मानी और शो में कुछ ना कर पाने के चलते एलिमिनेट हो गए हैं।

विनीत कक्कड़ लॉक अप शो में मुनव्वर फारूकी के नेतृत्व वाली ब्लू टीम से थे। लॉक अप में पिछले हफ्ते पायल रोहतागी और विनीत को सबसे कम वोट मिले थे, पर हर बार की तरह इस बार भी कंगना ने पायल को सेव किया और विनीत को शो से बाहर कर दिया। कंगना ने कहा कि बार-बार कहने के बाद भी आपने शो में कुछ खास योगदान नहीं दिया, जिससे विनीत भी सहमत नजर आए और खुशी-खुशी अलविदा कहकर चले गए। 

दरअसल, विनीत जबसे आए थे तब से ही उन्होंने खुले आम ऐलान किया था कि वो मुनव्वर पर अपना निशाना साधेंगे। पर उन्हें शुरुआत से ही मुनव्वर की टीम में जगह मिली, टास्क के दौरान भी वो सुस्त ही नजर आए और टीम में किसी के साथ भी बॉन्डिंग बना नहीं पाए। नतीजा ये हुआ कि उनकी अपनी टीम ने ही उन्हें वोट करते हुए शो से बाहर कर दिया।

लॉक अप शो में एलिमिनेशन से बचने के लिए मंदना करीमी ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनका बॉलीवुड के एक बड़े डायरेक्टर के साथ अफेयर था, जिसके बाद वो प्रग्नेंट भी हुईं थीं। पर अफसोस की महिलाओं के अधिकार की बातें करने वाले फेमस डायरेक्टर ने इसकी जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया। जिसके बाद मंदाना को अबॉर्शन कराना पड़ा था। उनकी ये इमोशन बातें सुन कंगना की आंखों में भी आंसू आ गए थे।

End of Article