बोल्ड फोटोज पर ट्रोलर्स के निशाने पर उर्फी जावेद की बहन डॉली, यूजर ने लिखा- 'रमजान का भी एहतराम नहीं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 03:20 PM IST

Urfi Javed Sister trolled: उर्फी जावेद की बहन डॉली भी सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। डॉली ने रमजान के मौके पर बोल्ड फोटो शेयर की। डॉली जावेद ने ट्रोलर को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

बोल्ड फोटोज पर ट्रोलर्स के निशाने पर उर्फी जावेद की बहन डॉली, यूजर ने लिखा- 'रमजान का भी एहतराम नहीं'

Urfi Javed sister Dolly trolled: उर्फी जावेद अपने आउटफिट को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। उर्फी के बाद अब उनकी बहन डॉली को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हैं। एक यूजर ने रमजान के मौके पर बोल्ड फोटो शेयर करने पर ट्रोल किया है। डॉली ने अपनी बहन की तरह ही ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।  

उर्फी जावेद की बहन डॉली जावेद (Dolly Javed) अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में फोटो शेयर की है। फोटो में डॉली डीप नेक ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वह अपनी क्लीवेज फ्लॉन्ट कर रही हैं। फैंस जहां, डॉली की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा,  'रमजान का कोई एहतराम करना नहीं आता तुम्हें।' डॉली ने तुरंत जवाब देते हुए कहा- 'मुझे अगर नहीं आता तो तुमको कौन सा आता है? इंस्टा चलाना बंद करो और फोन रखो। कुरान पढ़ो और नमाज रोज करो।'

Dolly Javed

Dolly Javed

उर्फी जावेद हैं चार बहनें 
उर्फी जावेद चार बहनें हैं। उर्फी से बड़ी बहन उरूसा जावेद हैं। उरूसा जावेद पेशे से एक उद्यमी हैं और  डिजिटल मार्केटिंग की फील्ड में काम करती हैं।  उर्फी जावेद की छोटी बहन डॉली जावेद एक ब्लॉगर हैं।‌ अपनी बहनों की तरह वह भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक ब्लॉगर होने के साथ- साथ वह एक इंस्टा इनफ्लुएंजर भी हैं। उर्फी की सबसे छोटी बहन अस्फी हैं। डॉली जावेद की तरह वह भी एक ब्लॉगर हैं। 

Dolly Javed

शेयर किया था डांस वीडियो 
उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर वीडियो (Urfi Javed video) शेयर किया था। वीडियो की शुरुआत में वह एक सेफ्टी पिन दिखा रही हैं।  उर्फी बिकिनी पहन डांस कर रही हैं। टू पीस ब्लैक बिकिनी के ऊपर उन्होंने सेफ्टी पिन से बनी ड्रेस पहनी हुई है। 

उर्फी ने बताया कि ये ड्रेस उन्होंने खुद तैयार की है। कैप्शन में उर्फी ने बताया कि उनकी ये ड्रेस तीन दिन में बनकर तैयार हुई है। वहीं, बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट ने कहा कि काट-काटकर नया डिजाइन देती हैं। वह कहती हैं कि वह अपनी ड्रेस को काटती है। इसके बाद वह एक नई ड्रेस तैयार करती हैं।     

End of Article