गुम है किसी के प्यार में होगी हैंडसम हंक की नई एंट्री, बड़े अच्छे लगते हैं-2 का ये एक्टर कहानी में लगाएगा तड़का!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2022, 03:21 PM IST

Vineet Kumar Chaudhary New entery in GHKKPM Star plus TV serial: गुम है किसी के प्यार में की कहानी में श्रुति का ट्रैक खत्म होने के बाद एक बड़े ट्विस्ट का इंतजार है। साथ ही जल्द टीवी सीरियल में एक नई धांसू एंट्री भी होने वाली है...

गुम है किसी के प्यार में होगी हैंडसम हंक की नई एंट्री, बड़े अच्छे लगते हैं-2 का ये एक्टर कहानी में लगाएगा तड़का!

गुम है किसी के प्यार में टीवी शो दर्शकों के बीच अपनी अमिट छाट छोड़ चुका है। देखते ही देखते ये टीवी सीरियल जनता का पसंदीदा बन चुका है। साथ ही साथ गुम है किसी के प्यार में एक मात्र ऐसा टीवी शो है जो लगातार अनुपमा सीरियल को कड़ी टक्कर दे रहा है। फिलहाल कहानी में विराट(नील भट्ट) और सई (आयशा सिंह) का चौंकाने वाला सेपरेशन देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से फैन्स का दिल टूट गया है। 

जैसा कि हम जानते हैं, विराट और सई काफी परेशानियों से गुजर रहे हैं। सई को विराट के श्रुति के साथ रिश्ता होने के बारे में एक बड़ी गलतफहमी है। जो कि दूर होने की बजाय लगातार परेशानियां बढ़ा रही है। अब इसी बीच गुम है किसी के प्यार में टीवी शो की कहानी में नई एंट्री होने वाली है।

जी हां नई रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता विनीत कुमार चौधरी की सीरियल में नई एंट्री होगी। विनीत जो वर्तमान में बड़े अच्छे लगते हैं 2 में नजर आ रहे हैं, अब इस शो में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार, 'विनीत कुमार चौधरी की एंट्री सई और विराट के जीवन में एक नया मोड़ जोड़ेगी।' हालांकि कहानी में उनका रोल क्या होगा इसका पूरी तरह से खुलासा नहीं हो सका है। वहीं आपको बता दें, विनीत टीवी शोज में पर अपनी नकारात्मक भूमिकाओं के लिए प्रमुख रूप से लोकप्रिय हैं। देखना होगा कि इस शो में उनका किरदार कैसा होता है।

बात अगर गुम है किसी के प्यार में की कहानी की करें तो लगता है कि फैंस शो में श्रुति ट्रैक से खुश नहीं हैं। हालांकि, श्रुति का ट्रैक खत्म होने के बाद शो में एक बड़े ट्विस्ट का इंतजार है। खबर ये ही है कि हम विराट और सई का एक रीयूनियन देखेंगे। इसके अलावा विराट और सई के पुनर्विवाह के भी चर्चे हैं जिससे दोनों करीब आएंगे।

End of Article