डांस रिएलिटी शो की जज बनीं उर्मिला मातोंडकर और भाग्यश्री, जानें कब और कहां लाइव होगा प्रोग्राम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 10:27 AM IST

Urmila Matondkar and Bhagyashree To Judge Dance Show: डांस रिएलिटी शो डीआईडी सुपर मॉम 3 में कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर और भागयश्री भी बतौर जज नजर आएंगी।

डांस रिएलिटी शो की जज बनीं उर्मिला मातोंडकर और भाग्यश्री, जानें कब और कहां लाइव होगा प्रोग्राम

टेलिविजन पर जल्द ही डांस इंडिया डांस सुपर मॉम सीजन 3 की शुरुआत होने वाली है। कुछ दिन पहले शो के जज के तौर पर रेमो डिसूजा का नाम फाइनल हुआ था और अब इस शो में जज के लिए दो और नए नाम जुड़ गए हैं। रेमो के साथ अब बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियां भी इसका हिस्सा बन गई हैं।

जज करेंगी ये डांस शो

डांस इंडिया डांस सुपर मॉम की जज लिस्ट में रेमो डिसूजा के अलावा एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर और भाग्यश्री का नाम भी जुड़ गया है। भाग्यश्री इस शो के जरिए टीवी पर जज के तौर पर डेब्यू करेंगी। हाल ही में वो रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में अपने पति हिमालय दासानी के साथ नजर आई थीं। वहीं दूसरी तरफ उर्मिला मातोंडकर टीवी पर सुपरस्टार और झलक दिखला जा जैसे शोज को जज कर चुकी हैं। हालांकि वो भी अब लंबे समय बाद शो जज करने जा रही हैं। यह शो उन मदर्स को मौका देता है जो डांस का शौक रखती हैं। 

कब और कहां होगा प्रसारित

रिपोर्ट्स के मुताबिक डांस इंडिया डांस सुपर मॉम 02 जुलाई 2022 से शुरू होगा और इसका प्रसारण जी टीवी पर किया जाएगा। अगर शो के होस्ट की बात करें तो अब तक जाने माने एक्टर और होस्ट जय भानुशाली का नाम सामने आ रहा है। मालूम हो कि इस शो के पिछले सीजन को गोविंदा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस ने जज किया था। 

लंबे समय बाद वापसी

मालूम हो कि भाग्यश्री डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 3 का हिस्सा थीं। वो शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं थीं। इसके बाद वो हाल ही में स्मार्ट जोड़ी में भी अपने पति के साथ दिखीं। वहीं एक्ट्रेस उर्मिला पिछले कुछ समय से पर्दे से दूर हैं। उन्होंने करीब एक दशक पहले मराठी डांस रिएलिटी शो जज किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में उर्मिला ने बताया था कि वो स्क्रीन पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार थीं और एक वेब शो की शूटिंग शुरू करने वाली थीं, लेकिन कोरोना की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया।

End of Article