20KG की ड्रेस पहनकर निकलीं उर्फी जावेद, कांच के टुकड़ों से तैयार किया ये आउटफिट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 22, 2022, 05:24 PM IST

Urfi Javed 20 kg glass piece dress: उर्फी जावेद ने टूटे कांच के टुकड़ों से नई ड्रैस बनाई है। अपनी इस ड्रैस को पहनने की हिम्मत को लेकर उर्फी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है...

20KG की ड्रेस पहनकर निकलीं उर्फी जावेद, कांच के टुकड़ों से तैयार किया ये आउटफिट

Urfi Javed glass piece dress: उर्फी जावेद को अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना बेहद पसंद है। अभिनेत्री ने पहले सीशेल ब्रा, फिश ड्रेस और सेप्टी पिन वाली ड्रैस पहनी थी। अब उर्फी जावेद ने टूटे कांच के टुकड़ों से नई ड्रैस बनाई है। अपनी इस ड्रैस को लेकर उर्फी जावेद खूब चर्चा में हैं। इसे पहनने की हिम्मत को लेकर उर्फी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रहीं उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने ट्यूब टॉप और स्कर्ट के ऊपर कांच की ड्रैस पहने हुए देखी जा सकती हैं। 

उर्फी जावेद ने अपने आउटफिट के साथ गोल्डन हील्स भी पहनी हैं। जो कि उनके आउटफिट को कॉम्प्लीमेंट करती दिख रही हैं। उर्फी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'हां मैंने टूटे हुए कांच के टुकड़ों से बनी ड्रेस पहनी थी!! मुझे लगता है कि यह शानदार लग रहा था! लोग मुझे अजीब, पागल कहते हैं, लेकिन लगता है कि हम सभी पागल और अजीब हैं। मैं बस इतनी स्मार्ट हूं कि खुद को सशक्त बना सकूं।' 

राखी सावंत को उर्फी जावेद का ये इस लुक खूब पसंद आया है। उन्होंने वीडियो पर कमेंट करते हुए फायर और हार्ट इमोजी बनाए हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'उसे मत छुओ! कट जाओगे!'

अब उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अपने 3 मिलियन फॉलोअर्स का जश्न मनाया है। जिसमें राखी सावंत भी शामिल हुई थीं। इसमें उर्फी ने कांच की ड्रेस हटा दी थई, क्योंकि उससे उन्हें चोट के निशान भी आए थे। उर्फी ने यह भी खुलासा किया कि कांच की इस शानदार ड्रैस का वजन 20 किलोग्राम से ज्यादा था।

सोशल मीडिया पर उर्फी खूब छाई रहती हैं। उन्हें कभी फैन्स की प्रशंसा तो कभी आलोचना का सामना करना पड़ता है। हालांकि उर्फी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है वो हमेशा अपने मन की करती हैं।

End of Article