उर्फी जावेद ने ट्रोलर्स और सेलेब्स पर किया पलटवार, बताया क्यों हर दिन एयरपोर्ट आती हैं?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2022, 04:17 PM IST

Urfi Javed hits back at trolls: सामने आए नए वीडियो में उर्फी जावेद को एयरपोर्ट पर नीली शॉर्ट स्कर्ट और एक मैचिंग बैकलेस ब्रालेट में देखा जा सकता है। फ्लॉवर डिजाइन वाले इस शॉर्ट टॉप में उर्फी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

उर्फी जावेद ने ट्रोलर्स और सेलेब्स पर किया पलटवार, बताया क्यों हर दिन एयरपोर्ट आती हैं?

Urfi Javed hits back trolls: उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बिग बॉस ओटीटी में नजर आने के बाद से उर्फी जावेद को खूब पॉपुलैरिटी मिली है। हालांकि इस शो में वो बहुत कम समय के लिए रही थीं लेकिन इसके बाद उर्फी दर्शकों के बीच अपने फैशन की वजह से छाई रहती हैं। अपने आउट-ऑफ-द-बॉक्स फैशन सेंस से उर्फी जावेद ने सभी का हमेशा ध्यान खींचा है। वह अक्सर ट्रोल हो जाती हैं लेकिन निगेटिव कमेंट्स का उनके बोल्ड अवतार पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसके अलावा उन्हें एयरपोर्ट पर भी कई कारणों से ट्रोल किया जाता रहा है। लोग उनसे सवाल करते हैं कि वह आखिर कहां जा रही हैं क्योंकि उन्हें हमेशा एयरपोर्ट पर देखा जाता है। अब हाल ही में उर्फी जावेद ने एक वीडियो में सभी को इसका जवाब दिया है।

उर्फी जावेद ने ट्रोल्स को दिया जवाब
उर्फी को एकबार फिर से एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद किया गया। इस दौरान उर्फी को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि उन्हें एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए तक पूरा कैमरे में कैद करें। ताकि लोगों को पता चले कि वह वास्तव में कहीं यात्रा कर रही हैं। अपने दावों की पुष्टि के लिए उर्फी जावेद इस दौरान अपना फ्लाइट टिकट दिखाने की भी बात करती हैं। आपको बताते चलें एक बार कश्मीरा शाह ने उर्फी के बार-बार एयरपोर्ट पर जाने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग सिर्फ एयरपोर्ट के बाहर फोटोज खिंचाने जाते हैं वो ट्रैवल नहीं करते हैं।

सामने आए नए वीडियो में उर्फी जावेद को एयरपोर्ट पर नीली शॉर्ट स्कर्ट और एक मैचिंग बैकलेस ब्रालेट में देखा जा सकता है। फ्लॉवर डिजाइन वाले इस शॉर्ट टॉप में उर्फी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही उन्होंने बड़े-बड़े सनग्लासेस लगाकर अपने लुक में चार चांद लगाए।

बीते दिनों उर्फी जावेद ने ट्रोलर्स के खिलाफ अपनी बात रखी थी। वह कई मौकों पर ट्रोलर्स को लताड़ चुकी हैं। उन्होंने अब अपने नए स्टेटमेंट से कई मशहूर हस्तियों का मुंह भी बंद किया है। 

End of Article