नागिन 6 की एक्ट्रेस गायत्री अय्यर कर रहीं इस बॉलीवुड एक्टर को डेट!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2022, 11:46 PM IST

Gayathiri Iyer dating Bollywood Actor Shaurya Khare?: ताजा जानकारी के मुताबिक पता चला है कि ये लवबर्ड्स जल्द ही अक्टूबर में शौर्य का जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव के लिए उड़ान भरेंगे। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नागिन 6 की एक्ट्रेस गायत्री अय्यर कर रहीं इस बॉलीवुड एक्टर को डेट!

Gayathiri Iyer dating Bollywood Actor?: नागिन 6 की अभिनेत्री गायत्री अय्यर पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एकता कपूर के शो में नजर आ चुकीं गायत्री अय्यर और यारा फिल्म के एक्टर शौर्य खरे दोनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। वर्तमान में न केवल सेट पर बल्कि अब सोशल मीडिया पर भी ये दोनों अपने ऑफ-स्क्रीन प्यार के कारण काफी चर्चा में हैं। गायत्री और शौर्य, एक-दूसरे को कुछ सालों से जानते हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी से सबका ध्यान खींचते हैं। दोनों ने पहली बार 2 साल पहले एक रोमांटिक ट्रैक 'मेहरबानी' के लिए साथ काम किया था। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक अब दोनों एक-दूसरे की कंपनी में काफी सहज हो चुके हैं। प्रोजेक्ट के क्रू ने उनकी बढ़ती केमिस्ट्री को देखा है और दोनों के बीच शेयर करने के लिए बहुत कुछ था। गायत्री को शौर्य का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी मजेदार लग है। इतना ही नहीं, हाल ही में दोनों को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो कॉल की स्टोरी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'दुनिया डिजिटल हो रही है तो हम क्यों नहीं?'  

ताजा जानकारी के मुताबिक पता चला है कि ये लवबर्ड्स जल्द ही अक्टूबर में शौर्य का जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव के लिए उड़ान भरेंगे। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो गायत्री अय्यर को पहले नागिन 6 में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा गया था। फिलहाल वह स्क्रिप्ट पढ़ रही है और पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं। शौर्य जल्द ही फिल्म धामकी में नजर आने वाले हैं। वह अभिनेता सूरज पंचोली के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाने के लिए भी संपर्क में हैं।

End of Article