टॉपलेस उर्फी जावेद ने हाथ से ढका शरीर, फैंस ने भद्दे कमेंट्स कर किया ट्रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 03:00 PM IST

उर्फी जावेद ने हाल ही में बोल्डनेस की सभी हदें पार कर दीं। वो टॉपलेस नजर आईं और इस दौरान हाथ से खुद को ढकती दिखीं। उनका ये अगंजा फैंस को पसंद नहीं आया जिसके बाद वो बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

टॉपलेस उर्फी जावेद ने हाथ से ढका शरीर, फैंस ने भद्दे कमेंट्स कर किया ट्रोल
Photo Credit: Instagram

बिग बॉस ओटीटी 1 में नजर आईं उर्फी जावेद किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो अक्सर अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं और अक्सर वो इसे लेकर ट्रोल होती रहती हैं। वो अक्सर बोल्ड अंदाज में नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने सारी हदें पार कर दीं। अब वो टॉपलेस हो गईं और अपनी ऊपरी बॉडी पर केवल डोरी बांधे दिखीं। उर्फी हाथों से खुद को ढकती नजर आईं। अपने इस लुक को लेकर वो फैंस के निशाने पर आ गईं। फैंस का कहना है कि उन्होंने हदें पार कर दी हैं और इस बार उन्होंने कुछ ज्यादा ही बोल्ड अंदाज अपना लिया। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना रणवीर सिंह से भी कर दी। हालांकि उर्फी ने एक यूजर के कमेंट का करारा जवाब दिया। देखें ये पूरा वीडियो। 

End of Article