छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं मंदिरा बेदी, अरुणा ईरानी- आलोक नाथ भी होंगे शो का हिस्सा!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 02:38 PM IST

टीवी एक्ट्रेस मंदिरा बेदी लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। खबरों की मानें तो इस शो में अरुणा ईरानी और आलोक नाथ भी अहम रोल में होंगे।

छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं मंदिरा बेदी, अरुणा ईरानी- आलोक नाथ भी होंगे शो का हिस्सा!
Photo Credit: Instagram

टीवी इंडस्ट्री की जाना पहचाना चेहरा हैं मंदिरा बेदी जो कई नामी टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं जिसमें शांति और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे शोज शामिल हैं।  लंबे समय बाद अब वो छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। मंदिरा एकता कपूर के शो संसार से छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। 

कैसी होगी शो की कहानी?

मंदिरा जिस शो से वापसी करने जा रही हैं वो फैमिली ड्रामा होगा। खबरों की मानें तो यह शो साल 1994 में रिलीज हुई करिश्मा कपूर और गोविंदा की फिल्म राजा बाबू की स्टोरी लाइन पर आधारित होगी। हालांकि इस बारे में अब तक मेकर्स और मंदिरा बेदी की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

ऐसा होगा रोल

रिपोर्ट्स की मानें तो मंदिरा इस शो से जुड़ गई हैं। शो में वो नेगेटिव रोल प्ले करती नजर आएंगी और उनका रोल काफी अहम होगा। शो में वो बिजनेस टायकून का रोल प्ले करती दिखेंगी, जो कि शो की फीमेल लीड एक्ट्रेस की मां के रोल में हैं। वो एक पजेसिव मां के किरदार में दिखेंगी। वहीं दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि अरुणा ईरानी और आलोक नाथ भी शो का हिस्सा होंगे। वो शो में मेल लीड एक्टर के माता- पिता के रोल में नजर आएंगे। वहीं लीड मेल एक्टर की बात करें तो बताया जा रहा है कि पर्ल वी पुरी शो में लीड एक्टर के रोल में दिखेंगे। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

पर्सनल लाइफ

मंदिरा बेदी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो पिछले साल 30 जून को उनके पति राज कौशल का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। दोनों 14 फरवरी, 1999 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों का एक बेटा वीर है। इसके बाद साल 2020  में उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था और उसका नाम तारा रखा। 
 

End of Article