उड़ारियां सीरियल की तगड़ी है नई स्टारकास्ट, छोटी सरदारनी के एक्टर से नीमा डेन्जोंगपा की एक्ट्रेस तक बने हिस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 06:29 PM IST

Udaariyaan New Starcast: प्रियंका चौधरी, ईशा मालवीय और अंकित गुप्ता ने लंबे वक्त के बाद उड़ारियां छोड़ने का फैसला किया है। अब तीनों की जगह शो में नए सितारे नजर आने वाले हैं...

उड़ारियां सीरियल की तगड़ी है नई स्टारकास्ट, छोटी सरदारनी के एक्टर से नीमा डेन्जोंगपा की एक्ट्रेस तक बने हिस्सा

Udaariyaan New Starcast Update: उड़ारियां टीवी सीरियल बड़े बदलाव से गुजरने वाला है। मेकर्स ने सीरियल की कहानी को पूरी तरह से बदलने के लिए एक बड़ा लीप लाने का फैसला किया है। जैसा कि हम जानते हैं नीमा डेन्जोग्पा की अभिनेत्री सोनाक्षी बत्रा और ट्विंकल अरोड़ा को अब उड़ारियां शो में नए नायक की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। ये 15 साल के लीप के बाद शो में एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। अब ताजा जानकारी उड़ारिया के नए हीरो के बारे में सामने आ चुकी है। 

3 लीड सितारों ने क्यों छोड़ा उड़ारियां सीरियल
हितेश भारद्वाज, जिन्हें आखिरी बार इस मोड़ से जाते हैं सीरियल में देखा गया था। उनको भी लीप के बाद पुरुष प्रधान की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। जी हां, प्रियंका चौधरी, ईशा मालवीय और अंकित गुप्ता जो कि लंबे वक्त से हमें मुख्य कलाकारों के रूप में दिखाई दे रहे थे। अब सभी ने शो छोड़ दिया है क्योंकि वे बड़े होने के बाद माता-पिता की भूमिका नहीं निभाना चाहते हैं।

उड़ारिया की शूटिंग शुरू करें नए सितारे 
शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'हां, हमने हितेश को नए हीरो की भूमिका निभाने के लिए फाइनल कर लिया है। किरदार इंटेंस है और उनका एक निश्चित आकर्षण है। हितेश इस रोल पर बिल्कुल फिट बैठते हैं। हमारे तीन प्रमुख चेहरों को अंतिम रूप देने के बाद, हम शो में नई पारी की उम्मीद कर रहे हैं। नई कास्ट जल्द ही शूटिंग शुरू करेगी।'

छोटी सरदारनी के बाद हितेश का यह दूसरा शो है, जो पंजाब में सेट है। शूटिंग के लिए कलाकारों को चंडीगढ़ में सेटल किया जाएगा। उड़ारियां मार्च 2021 में शुरू हुआ था। इसे अभिनेता रवि दुबे और सरगुन मेहता द्वारा निर्मित किया गया है। यह शो पंजाब के बैकड्रॉप पर आधारित है और इसने हाल ही में एक छोटा लीप भी लिया था, जहां बाल कलाकार केविना टाक और किश्तु को शो में पेश किया गया था। 

सरगुन मेहता ने बताया था कि कैसे उड़ारियां एक दिलचस्प कहानी है और इसलिए यह जनता से जुड़ती है। उन्होंने कहा, 'उड़ारियां दो महिलाओं और एक पुरुष के लिए उनके प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है। यह त्रिकोण प्रेम कहानी है जो हमेशा जनता से जुड़ती है। साथ ही, मैंने यह तय कर लिया है कि शो को नाटकीय नहीं बनाया जाए और बिना किसी कारण के ना खींचा जाए।'

End of Article