TV Weekly News: नए 'समर' सागर पारेख ने शुरू की अनुपमा की शूटिंग, जानिए टीवी जगत की इस हफ्ते की बड़ी खबरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 04:23 PM IST

TV News of the week 1 August - 7 August 2022: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 आज यानी रविवार सात अगस्त से टेलिकास्ट होगा। शिल्पा शिंदे बनीं झलक दिखलाजा 10 की पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं। जानिए टीवी जगत की इस हफ्ते की बड़ी खबरें।

TV Weekly News: नए 'समर' सागर पारेख ने शुरू की अनुपमा की शूटिंग, जानिए टीवी जगत की इस हफ्ते की बड़ी खबरें

Top TV News in Hindi 1 Aug-7 Aug 2022: टीवी के सबसे बड़ा क्विज गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का 14वां सीजन रविवार सात अगस्त से शुरू हो रहा है। पहले एपिसोड में देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा। वहीं, उर्फी जावेद और चाहत खन्ना के बीच सोशल मडिया पर कैट फाइट चल रही है। टीवी सीरियल अनुपमा में नए समर यानी सागर पारेख ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं, कलर्स चैनल के रिएलिटी शो झलक दिखलाजा 10 की शिल्पा शिंदे कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई हैं। जानिए इस हफ्ते टीवी जगत की बड़ी खबरें। 

कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) सात अगस्त रात नौ बजे सोनी टीवी पर टेलिकास्ट होगा। पहले एपिसोड की थीम 'आजादी के गर्व का महापर्व' है। इसमें आमिर खान, एमसी मैरी कॉम, सुनील छेत्री समेत कई कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे। वहीं, कारगिल युद्ध के वेट्रन मेजर डी.पी.सिंह, सेना पदक पाने वालीं भारत की पहली महिला आर्मी ऑफिसर कर्नल मिताली मधुमिता हॉटसीट पर बैठेंगे। सोनी टीवी ने शो के कई प्रोमो जारी किए हैं। इसमें अमिताभ बच्चन मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की टांग खींच रहे हैं। अमिताभ बच्चन कह रहे हैं कि उन्होंने कभी कौन बनेगा करोड़पति को सोशल मीडिया पर प्रमोट नहीं किया है।  

उर्फी जावेद अस्पताल में भर्ती
उर्फी जावेद की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उर्फी जावेद को 103 डिग्री बुखार था। अस्पताल से उर्फी जावेद की कुछ फोटोज सामने आई है। उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर की है। इसमें वह बेड पर खाना खाते नजर आ रही हैं। फोटो के साथ बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट ने लिखा, 'यहां पर मेरे पास बहुत ज्यादा वक्त है। हां, ये हुआ मैं अपनी हेल्थ को बहुत वक्त से नजर अंदाज कर रही थीं।'

Urfi Javed's first picture from hospital

सागर पारेख ने शुरू की शूटिंग
अनुपमा टीवी सीरियल में सागर पारेख अब समर का रोल निभाएंगे। सागर ने पारस कलनावत को रिप्लेस किया है। सागर ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है। सागर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सागर और रुपाली गांगुली साथ नजर आ रहे हैं। समर अपनी मां अनुपमा को गले लगा रहा है।  वहीं, अनुपमा भी अपने लाडले बेटे पर जमकर प्यार लुटा रही हैं। आपको बता दें कि झलक दिखलाजा 10 में हिस्सा लेने के कारण पारस की शो से रातों-रात छुट्टी हो गई थी।

झलक दिखलाजा 10 में नजर आएंगी शिल्पा शिंदे
झलक दिखलाजा 10 में कई सेलेब्स हिस्सा लेने वाले हैं। बिग बॉस 11 की विनर और भाबीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभा चुकी शिल्पा शिंदे भी इस रिएलिटी शो में नजर आएंगी। शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा डांस कर रही हैं। झलक दिखलाजा का 10वां सीजन तीन सितंबर से शनिवार और रविवार रात आठ बजे टेलिकास्ट होगा। 

करण मेहरा ने लगाए निशा रावल पर आरोप
ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर करण मेहरा ने अपनी एक्स वाइफ निशा रावल पर कई आरोप लगाए हैं। करण मेहरा ने कहा है कि निशा रावल रोहित साटिया को डेट कर रही हैं। 

करण मेहरा के मुताबिक उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। उनके माता-पिता और भाई को भी धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

End of Article