'शो बंद नहीं होगा जल्द नए तारक मेहता देखने को मिलेंगे'- असित कुमार मोदी ने शैलेश लोढ़ा पर किया कटाक्ष!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 12:19 PM IST

Asit Kumarr Modi takes a dig at Shailesh Lodha's exit: असित कुमार मोदी का कहना है कि उन्होंने हमेशा सभी को साथ रखने की कोशिश की है। हालांकि, अगर कुछ लोग फिर भी बिल्कुल नहीं आना चाहते हैं। वो ये महसूस करते हैं....

'शो बंद नहीं होगा जल्द नए तारक मेहता देखने को मिलेंगे'- असित कुमार मोदी ने शैलेश लोढ़ा पर किया कटाक्ष!

Asit Kumarr Modi on Shailesh Lodha's exit: तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले कुछ हफ्तों से कई कारणों से चर्चा में है। शो के 14 साल पूरे होने पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सितारे इसका जश्न मना रहे हैं। अब इसी बीच निर्माता असित कुमार मोदी ने लोकप्रिय अभिनेता शैलेश लोढ़ा के शो से बाहर होने पर प्रतिक्रिया दी है। शैलेश ने सबसे पसंदीदा शो में तारक मेहता का किरदार निभाया था। हालांकि हाल ही में उन्होंने शो छोड़ दिया है। इसके बारे में बहुत कुछ कहा जा रह है। 

असित कुमार मोदी ने शैलेश लोढ़ा पर साधा निशाना
ऑनलाइन वायरल हो रहे एक नए वीडियो में, हम तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी को शैलेश लोढ़ा के बाहर निकलने के बारे में बात करते हुए देख सकते हैं। असित कुमार मोदी का कहना है कि उन्होंने हमेशा सभी को साथ रखने की कोशिश की है। हालांकि, अगर कुछ लोग फिर भी बिल्कुल नहीं आना चाहते हैं। वो ये महसूस करते हैं कि उन्होंने बहुत कुछ किया है और प्रोफेशनल अवसरों के लिए कहीं और जाना चाहते हैं केवल तारक मेहता का उल्टा चश्मा करने के लिए नहीं रहना चाहते हैं, तो उनको समझाने की कोशिश करने के अलावा मैं कुछ नहीं कर सकता। यह शो को नहीं रोकेगा और दर्शकों को नए तारक मेहता का आनंद लेने को मिलेगा।' 

असित कुमार मोदी का कहना है, 'अगर कोई लोग आना ही नहीं चाहता है, उनका पेट भर गया हो, उनको लगता है हमें बहुत कुछ कर लिया और कुछ इसी शो तक सिमित नहीं रहना चाहते हैं। वो नहीं समाधान चाहते, मैं फिर भी उनको कहता हूं। लेकिन अगर नहीं आएंगे तो, शो रुकेगा जरूर नहीं। अगर पुराने तारक मेहता लौटते हैं, तो वे खुश होंगे और अगर नया तारक मेहता शामिल होता है, तो भी वे खुश रहेंगे। अंत में, दर्शकों का मनोरंजन करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही मायने रखता है।'

शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा क्यों छोड़ा?
शो छोड़ने को लेकर शैलेश लोढ़ा काफी सुर्खियों में रहे थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता द्वारा कलाकारों को साइन करने के लिए एक्सक्लूसिविटी कॉन्ट्रैक्ट एक मुद्दा रहा है। शैलेश लोढ़ा, तारक मेहता बनने के अलावा और भी बहुत कुछ करना चाहते थे। महीने के 15 दिनों से अधिक उनका उपयोग नहीं किया जा रहा था। अभिनेता बाकी समय घर पर नहीं रहना चाहते थे लेकिन अनुबंध ने उसे बाध्य कर दिया। ऐसा लगता है कि इसने बाकी कलाकारों के साथ भी यही समस्या पैदा कर दी है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि राज अनादकट भी शो छोड़ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कोई निश्चित जवाब नहीं दिया।

End of Article