TRP Week 32: इंडियन आइडल-12 फिनाले को मिली रिकॉर्ड तोड़ टीआरपी, गुम है किसी के प्यार में रहा नंबर-2

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2021, 04:08 PM IST

TRP 32 Week Rating TV Show Report: टीआरपी की रेटिंग लिस्ट में Indian Idol 12 शामिल हो गया है। यहां देखिए Top 5 TV Show TRP rating list |

TRP Week 32: इंडियन आइडल-12 फिनाले को मिली रिकॉर्ड तोड़ टीआरपी, गुम है किसी के प्यार में रहा नंबर-2

टीवी शोज और सीरियल की 32वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। आज बार्क इंडिया BARC India(Broadcast Audience Research Council) ने टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें इंडियन आइडल की चौंकाने वाली टीआरपी रेटिंग देखने को मिल रही है। सास-बहू सीरियल्स को अब रियलटी शोज टक्कर दे रहे हैं। ये शोज दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रहे है। जानें BARC की साप्ताहिक टीआरपी रिपोर्ट में इस वीक कौन से टेलीविजन शो ने अच्छी सफलता पाई और किसने नहीं। आइए जानें टॉप-5 में हुए फेरबदल...

32वें हफ्ते भी टीआरपी चार्ट पर अनुपमा ही राज कर रहा है। यह टेलीविजन के बहुचर्चित शो में से एक है। रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा शो लगातार र्शकों को अपनी कहानी के जरिए स्क्रीन पर बांधे हुए है। फिलहाल कहानी में किंजल का रिवेंज ड्रामा दिखाया जा रहा है। कैसे वो अपने परिवार के साथ मिलकर कंपनी के बॉस ढोलकिया को सबक दिखाती है जिसने किंजल के साथ छेड़छाड़ की थी। इस हफ्ते भी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) की रिपोर्ट में पहला स्थान पाया है। 

गुम है किसी के प्यार में सीरियल भी हमेशा की तरह टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज है। सम्राट की वापसी के हमेशा की तरह टीआरपी लिस्ट में खूब हंगामा मचा हुआ है। जहां पाखी और सम्राट का तलाक होने वाला है जो वहीं सई और विराट का रिश्ता भी टूटने की कगार पर है। अब सच जानने के बाद सई भी इस रिश्ते में नहीं रहना चाहती है। 32वें सप्ताह में सीरियल ने फिर से दूसरा स्थान पाया है।

इंडियन आइडल 12 खत्म हो चुका है। इंडियन आइडल का फिनाले 15 अगस्त रविवार को था। इस दिन इंडियन आइडल 12 का जलवा बरकरार रहा और टीआरपी में भी शो ने खूब बज क्रिएट किया। रियलटी शो इंडियन आइडल 12 ऑफ एयर होने से पहले टीआरपी टॉप-5 में तीसरा स्थान पाने में कामयाब रहा है। बता दें, रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 के विनर पवनदीप राजन बने हैं। 

इमली सीरियल की रेटिंग में थोड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। इस हफ्ते बार्क टीआरपी रेटिंग लिस्ट में इमली सीरियल तीसरे से चौथे स्थान पर पहुंच गया है। जैसा कि मालिनी फिलहाल इमली और आदित्य की लव स्टोरी के बीच आ गई है। कहानी में आ रहे ट्विस्ट सबका दिल जीत रहे हैं। इमली लगातार मालिनी का असली चेहरा आदित्य के सामने लाने की कोशिश में लगी हुई है।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की टीआरपी पॉजीशन में कोई बदलाव नहीं आया है। इस हफ्त भी शो नंबर-5 पर है। रोहित शेट्टी के टीवी शो में सेलेब्स को दर्शक लगातार खतरनाक स्टंट करते हुए देख रहे हैं। टीवी शो में दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह को दर्शका डेयरिंग स्टंट करते हुए देख रहे हैं। 

End of Article