TV News: शहनाज गिल को फिर हुआ प्यार तो देबीना बनर्जी हैं दोबारा प्रेग्नेंट, इस TV एक्ट्रेस ने खुद से की शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 11:30 PM IST

TV News Today in Hindi, 16 August 2022: आज देबीना बनर्जी, शहनाज गिल और अंकिता लोेखंडे समेत कई टीवी सितारे सुर्खियों में रहे। देखें छोटे पर्दे की आज की बड़ी खबरें।

TV News: शहनाज गिल को फिर हुआ प्यार तो देबीना बनर्जी हैं दोबारा प्रेग्नेंट, इस TV एक्ट्रेस ने खुद से की शादी

TV News Today in Hindi, 16 August 2022: TV एक्ट्रेस नेहा जोशी ने अचानक शादी रचा ली है। साथ ही टीवी स्टार देबीना बनर्जी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने ये खुशखबरी दी है। जानिए टीवी जगत की 16 अगस्त की बड़ी खबरें...

दूसरी बार मां बनने वाली हैं देबीना बनर्जी
टीवी के फेमस कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी इस साल अप्रैल महीने में पेरेंट्स बने थे और उनके घर बेटी का जन्म हुआ था, जिसका नाम उन्होंने लिया रखा था। अब ये कपल दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहा है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। इसकी जानकारी देते हुए देबीना ने खास मैसेज लिखा। देबीना ने पति गुरमीत के गले लगते हुए और हाथ में सोनोग्राफी रिपोर्ट लिए फोटो शेयर की है। गुरमीत ने गोद में बेटी लियाना को लिया हुआ है। इस फोटो को शेयर कर देबीना ने लिखा, 'कुछ फैसले सही समय पर होते हैं और उन्हें कोई नहीं बदल सकता है...यह एक ऐसा आशीर्वाद है..हमें पूरा करने के लिए जल्द ही आ रहा है बेबी नंबर 2।' मालूम हो कि यह कपल चार महीने पहले ही पहली बार पेरेंट्स बना था। दोनों शादी के 11 साल बाद पहली बार माता- पिता बने थे। 

TV होस्ट को डेट कर रही हैं शहनाज गिल
शहनाज गिल को लेकर ऐसी खबरें हैं कि उनके जीवन में फिर से प्यार आ गया है। ये कोई और नहीं बल्कि सबसे लोकप्रिय टीवी होस्ट और टेलीविजन स्टार राघव जुयाल हैं जिनसे शहनाज गिल के प्यार पड़ने की अफवाहें हैं। रिपोर्टों के अनुसार दोनों का रिश्ता बहुत मजबूत हो रहा था, लेकिन अभिनेता की दुखद मौत ने सब कुछ बदल दिया। शहनाज गिल को जल्द ही सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली में देखा जाएगा। इसके साथ ही राघव भी इस फिल्म में नजर आएंगे। दोनों को सेट पर करीबी बॉन्डिंग शेयर करते हुए देखा जा चुका है। 

TV एक्ट्रेस नेहा जोशी ने अचानक रचाई शादी
टीवी सीरियल एक महानायक- डॉ. बीआर अंबेडकर फेम एक्ट्रेस नेहा जोशी ने मंगलवार 16 अगस्त को अपने बॉयफ्रेंड ओमकार कुलकर्णी के साथ शादी रचा ली है। नेहा जोशी ने बताया, 'शादी मेरे लिए एक बहुत ही निजी मामला था और इसलिए सभी समारोह इसके इर्द-गिर्द घूमते थे। मैंने इसे बहुत करीबी और निजी मामला रखा, क्योंकि मैं हमेशा से यही चाहती थी। मेरे लिए ऐसा ही। मैं इसे सिर्फ परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी दोस्तों के साथ एक साधारण महाराष्ट्रीयन शादी रखना चाहती थी। हमने आज शादी कर ली है और कल यह एक छोटे से रिसेप्शन के साथ एक कोर्ट मैरिज होगी। हमारी शादी का सबसे दिलचस्प हिस्सा यह था कि दो महिला पुजारियों ने हमारी शादी करा दी, जो कि एक बहुत ही अनोखी बात थी।'

दीया और बाती हम की एक्ट्रेस ने खुद से की शादी
'दीया और बाती हम', 'पवित्र रिश्ता' और 'देवी आदि पराशक्ति' जैसे कई हिट टीवी शोज का हिस्सा रह चुकीं कनिष्का सोनी आज (16 अगस्त) अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर कनिष्का सोनी ने सिंदूर और मंगलसूत्र पहने एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैन्स चौंक गए हैं। इसी के साथ कनिष्का सोनी ने एक बड़ा खुलासा भी किया है। कनिष्का ने हाल ही में एक तस्वीर कर खुलासा किया है कि उन्होंने खुद से शादी की है। नई फोटो में आप भी देख सकते हैं कि एक्ट्रेस सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया, 'मैं खुद से प्यार करती हूं और खुद से ज्यादा ईमानदार किसी को नहीं ढूंढ सकती। इसलिए मैं अपने साथ एक रिश्ते में हूं और केवल अपने लिए कमिटेड हूं।'

अंकिता लोखंडे हैं प्रेग्नेंट? 
अंकिता लोखंडे अक्‍सर अपनी फोटोज से फैंस को हैरान करती रहती हैं। अब हाल ही में अंकिता लोखंडे ने अपनी नई तस्वीरों से सभी को चौंका दिया है। इन फोटोज ने फैन्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वाकई अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं? जी हां एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की नई तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस का बेबी बंप दिख रहा है। इन फोटोज में अंकिता लोखंडे को ब्लू कलर का स्टाइलिश जंपसूट पहने देखा जा सकता है। इसी के साथ एक्ट्रेस के पेट पर उनके पति विक्की कौशल हाथ रखे हुए हैं। देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने ये फोटोज खुशखबरी अनाउंटमेंट के लिए ही क्लिक कराए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट सेक्शन में लगातार 'अंकिता प्रेग्नेंट है' ऐसे कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि अंकिता लोखंडे ने इस खबर को कंफर्म नहीं किया है। 
 

End of Article