TV News 18 May 2021: श्वेता तिवारी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अभिनव कोहली, कोरोना से उबरे एक्टर सूरज थापर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2021, 11:39 PM IST

TV News 18 May 2021 Newsmakers: 18 मई यानी मंगलवार को टीवी जगत से कई सारी खबरें देखने को मिली है। एक नजर डालते हैं आज की अहम खबरों पर।

TV News 18 May 2021: श्वेता तिवारी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अभिनव कोहली, कोरोना से उबरे एक्टर सूरज थापर

मुंबई. 18 मई यानी मंगलवार का दिन टीवी जगत के लिए काफी हलचल भरा रहा है। श्वेता  तिवारी और अभिनव कोहली के बीच विवाद लगातार बढ़ रहा है।  आइए एक नजर डालते हैं टीवी जगत से जुड़ीं दिन भर की खबरों पर।

श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अभिनव  ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। अब बेटे की कस्टडी के मामले में जल्द सुनवाई होगी। 

अभिनव ने पोस्ट में लिखा ‘मैं माननीय हाई कोर्ट का आभारी हूं। हाई कोर्ट ने मुझे 11.05.2021 को सुनवाई का मौका दिया। मैं प्रतीक्षा कर रहा था कोर्ट के ऑर्डर को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित होने के लिए। हाई कोर्ट को मेरी वकील ने बताया कि श्वेता साउथ अफ्रीका जा चुकी है।’

Abhinav Kohli alleges Shweta Tiwari treated him 'like a servant', called  the cops when he tried to meet their son | Hindustan Times

तारक मेहता में होगी नई एंट्री 
पॉपुलर टीवी शो  तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक नए  किरदार की एंट्री हुई है। शो में  स्प्लिट्सविला फेम एक्ट्रेस आराधना  शर्मा की एंट्री होने जा रही है। आराधना शर्मा डिटेक्टिव के किरदार में नजर आने वाली हैं।

आराधना शर्मा शो में गुंडों के एक गैंग के लिए काम कर रही हैं।  आराधाना ने कुछ वक्त पहले ही सीरियल की शूटिंग शुरू की है। कोरोना महामारी और महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण शो की शूटिंग गुजरात में चल रही है।

Aradhana Sharma Wiki, Age, Bio, Splitsvilla, Family, Boyfriend, Hot Photos

कोरोना से उबरे सूरज थापर 
टीवी एक्टर सूरज थापर ने कोरोना को मात दे दी  है। सूरज टीवी सीरियल शौर्य एक अनोखी कहानी की शूटिंग गोवा में कर रहे थे। तेज बुखार के बाद वह मुंबई  लौट आए, जहां उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में सूरज के दोस्त नवीन सैनी ने कहा कि, 'हां सूरज डिसचार्ज हो गया है। वह कल घर वापस लौट आए हैं। उन्हें सास लेने में तकलीफ हो रही थी। अब वह सही है उनका बुखार उतर गया। 

Shaurya - Ek Anokhi Kahaani actor Sooraj Thapar admitted to ICU - Times of  India

रुबीना दिलैक ने शेयर किया वीडियो
बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक कोरोना  वायरस से संक्रमित थीं। रुबीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह अपनी रिकवरी की बात बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगती हैं।

रुबीना के वीडियो में दिखाया है कि उनकी मम्मी और बहन ज्योतिका मिलकर उन्हें खाना-पीना और दवाइयां दे रहे हैं। इस दौरान वह भावुक होकर कहती हैं  कि उन्हें अच्छी फैमिली और पति मिले, जो  उनका खूब ख्याल रखते  हैं।

केबीसी 13 में आज का सवाल
कौन बनेगा करोड़पति सीजन  13 के आज का रजिस्ट्रेशन से जुड़ा सवाल है
सवाल: इनमें से किस पोजिशन में सुकुमार सेन पहले और सुशील चंद्रा को हाल ही में  नियुक्त किया गया है।
a. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त
b. भारत के मुख्य न्यायाधीश
c. नियंत्रक और महालेखा परीक्षक
d. भारत के ऑटर्नी जनरल





इस सवाल का सही जवाब है a भारत के मुख्य चुनाव  आयुक्त। इच्छुक कंटेस्टेंट 19 मई रात नौ बजे तक सही जवाब दे सकते हैं।

End of Article