टीवी अदाकारा जैस्मिन भसीन ने की सीक्रेट मैरिज? शादी की खबरों पर भड़कीं एक्ट्रेस 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 06:16 PM IST

Jasmin Bhasin Secret Marriage News: जैसे ही सोशल मीडिया पर टीवी अदाकारा जैस्मिन भसीन का फोटोशूट सामने आया वैसे ही यह अफवाहें उड़ने लगी कि एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। लेकिन अब जाकर अदाकारा ने इन शादी की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। 

टीवी अदाकारा जैस्मिन भसीन ने की सीक्रेट मैरिज? शादी की खबरों पर भड़कीं एक्ट्रेस 
Photo Credit: Instagram

Jasmin Bhasin Secret Marriage Rumours: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा जैस्मिन भसीन टीवी एक्टर अली गोनी के साथ रिलेशनशिप की खबरों की वजह से लोगों के बीच फेमस हैं। हाल ही में टीवी अदाकारा ने एक ब्राइडल फोटोशूट करवाया था जिसमें वह दुल्हन के लिबास में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। जैसे ही जैस्मिन भसीन का यह फोटोशूट सामने आया वैसे ही यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लग गया। जिसके बाद यह अफवाहें उड़ने लगी कि जैस्मिन भसीन ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। जब इन अफवाहों ने तूल पकड़ा तब अदाकारा ने खुद सामने आकर इन्हें खारिज कर दिया। 

जैसे ही जैस्मिन भसीन के सीक्रेट शादी की अफवाह उड़ने लगीं, वैसे ही अदाकारा ने अफवाह उड़ाने वाले लोगों को जमकर लताड़ा। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखकर उन सब लोगों की क्लास लगाई है जो उनकी सीक्रेट शादी की अफवाहें उड़ा रहे हैं। अदाकारा ने लिखा कि 'जो पोर्टल्स मेरी तस्वीरें पोस्ट करने के साथ यह लिख रहे हैं 'जैस्मिन भसीन की सीक्रेट वेडिंग पिक्चर्स', मेरे प्यारे दोस्तों जब भी जिंदगी में शादी करूंगी धूमधाम से करूंगी, आपको भी इनवाइट करूंगी। चोरी चोरी नहीं करूंगी, इसलिए प्लीज यह सब लिखना बंद कर दो यार। मैं सिर्फ और सिर्फ काम में बिजी हूं फिलहाल।' 

जैस्मिन भसीन में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी की प्लानिंग पर एक बड़ा बयान दिया था। उनसे जब पूछा गया था कि वह शादी कब करेंगी तब उन्होंने यह बताया था कि वह फिलहाल आने वाले 4 से 5 साल तक शादी नहीं करने वाली हैं। अली गोनी और अपनी शादी को लेकर बात करते हुए उन्होंने यह भी बताया था कि जब तक वह शादी करने के लायक नहीं हो जाते और जब तक उन्हें नहीं लगता कि अब उन्हें शादी कर लेनी चाहिए तब तक वह शादी नहीं करेंगे।

End of Article