पलक तिवारी का खुलासा, पहले से शांत हो गए हैं राजा चौधरी, अब ऐसे हैं पिता-बेटी के रिश्ते

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 12:19 AM IST

Palak Tiwari on relation with father Raja Chaudhary: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने अपने पिता राजा चौधरी के साथ रिश्तों पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। जानिए कैसे हैं पलक तिवारी और राजा चौधरी के रिश्ते...

पलक तिवारी का खुलासा, पहले से शांत हो गए हैं राजा चौधरी, अब ऐसे हैं पिता-बेटी के रिश्ते

Palak Tiwari on father Raja Chaudhary: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि, पलक सोशल मीडिया पर सबसे एक्टिव स्टारकिड्स में से एक हैं। वहीं, पलक तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों को बेबाकी के साथ शेयर करती हैं। अब पलक तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके और पिता राजा चौधरी के साथ कैसे रिश्ते हैं। 
 
ईटाइम्स से बातचीत में पलक तिवारी ने अपने पिता राजा चौधरी के साथ रिश्तों पर कहा कि उनके पिता अब पहले से शांतहो गए हैं। दोनों के बीच शुरुआत से ही बॉन्डिंग थी। बकौल पलक, 'ये हमारे लिए एक नई शुरुआत थी। लोग उनसे आदर्श पिता और बेटी की जोड़ी बनने की उम्मीद करते हैं। लेकिन, चीजें उस तरीके से काम नहीं करती है। जिंदगी में कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हमने एक साथ अलग-अलग वक्त बिताया है। उन दिनों पिता आपसी कलह से जूझ रहे थे। वहीं, मैं बड़ी हो रही थीं।' 

Raja Chaudhary: I have relocated to Mumbai again as I want to spend more  time with my daughter Palak

अपने दम पर बनाना चाहती हैं करियर
पलक अपनी मम्मी श्वेता तिवारी की तारीफ करते हुए कहती हैं कि वह अपनी मम्मी के कारण आज सब कुछ हैं। हालांकि, वह नहीं चाहती हैं कि उनकी मम्मी उनके करियर की किसी भी प्रकार की चिंता करें। इस कारण वह अपना करियर खुद अपने दम पर बनाना चाहती हैं। वहीं, शादी से जुड़े सवाल में पलक ने कहा कि, 'मुझे महसूस हुआ कि शादी में किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए। अगर आपको लगता है कि उस व्यक्ति के साथ कुछ गलत है तो उसे उसी जगह पर छोड़ देना चाहिए।'

आपको बता दें कि पलक तिवारी फिल्म रोजी से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म से पलक का फर्स्ट लुक सामने आया था। इसके अलावा उनका गाना 'मांगता है क्या' यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इस गाने को दो दिन में 10 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए थे।

End of Article