TV Actress Hina Khan Back To Cannes Film Festival: टीवी अदाकारा हिना खान (Hina Khan) एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में अपना जलवा बिखेरने वाली हैं। हिना खान ने 2019 में कान्स रेड कारपेट पर अपना डेब्यू किया था (Hina Khan Cannes Film Festival Debut)। कोविड-19 की वजह से पिछले 2 सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल का जश्न बहुत कम मनाया गया था। लेकिन इस साल बहुत धूमधाम से कान्स फिल्म फेस्टिवल मनाया जाएगा (Cannes Film Festival 2022)। हाल ही में यह खबर आई है कि टीवी की मशहूर अदाकारा हिना खान अपनी आगामी फिल्म के पोस्टर लॉन्च के लिए कान्स रेड कारपेट पर वॉक करने वाली हैं (Hina Khan At Canned Film Festival)।
एक सूत्र ने यह बताया कि 'कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान हिना खान की इंडो इंग्लिश फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड (Hina Khan's Country Of Blind) अपने पोस्टर लॉन्च के लिए तैयार है (Country Of Blind Poster)। इसीलिए हिना खान को एक बार फिर कान्स रेड कारपेट पर देखा जाएगा। एक बार नहीं बल्कि दो बार उन्हें रेड कारपेट पर देखा गया है और उनके लुक्स के लिए खूब तारीफ की गई है जो बाकी सेलिब्रिटीज से बहुत अलग थी। कई सेलिब्रिटीज और पूरे इंडस्ट्री में हिना खान को उनके सफर के लिए और मेहनत के लिए सराहा था क्योंकि उन्होंने सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में इंडिया को रिप्रेजेंट किया था।'

फिलहाल हिना खान (Hina Khan) ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि नहीं की है। लेकिन यह कहा जा रहा है कि वह इस साल भी कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान अपना जलवा बिखेरेंगी। वर्ष 2019 में उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान लाइंस का पोस्टर लांच किया था (Cannes Film Festival 2019)। अब फैंस एक बार फिर हिना खान को रेड कारपेट पर वाॅक करते हुए देखने के लिए बेकरार हैं।

