दुल्हन की तलाश में चंडीगढ़ निकले मीका सिंह, फीमेल फैंस ने किया ऐसा हाल की शूटिंग करना हो गया मुश्किल 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 10:46 AM IST

Swayamvar- Mika Di Vohti: अपने नए टीवी शो स्वयंवर मीका दी वोटी की शूटिंग के लिए मीका सिंह चंडीगढ़ पहुंचे जहां उनकी फीमेल फैंस ने उनका जोरों-शोरों से स्वागत किया।

दुल्हन की तलाश में चंडीगढ़ निकले मीका सिंह, फीमेल फैंस ने किया ऐसा हाल की शूटिंग करना हो गया मुश्किल 

Mika Singh Gets Mobbed By The Female Fans: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर मीका सिंह अपनी दुल्हन की तलाश में निकल पड़े हैं। चंडीगढ़ में मीका सिंह ने अपने अपकमिंग टीवी शो स्वयंवर मीका दी वोटी की शूटिंग शुरू कर दी है। कल यानी 10 मई को अपने नए शो के स्पेशल प्रोमो के लिए मीका सिंह चंडीगढ़ पहुंचे थे। मीका सिंह के आने से पूरे शहर में रौनक आ गई। सिंगर के फैंस ने उनका जोरों-शोरों से स्वागत किया। लेकिन इस दौरान मीका सिंह की फीमेल फैंस ने सभी की नजरें अपनी ओर आकर्षित कर लीं। ऐसा इसलिए क्योंकि जैसे ही मीका सिंह शूटिंग के लिए लोकेशन पर पहुंचे वैसे ही सारी लड़कियां उन्हें देखने के लिए पागल हो गईं। वहीं कुछ लड़कियां तो मीका सिंह के लिए दुल्हन के लिबास में भी नजर आईं। 

मीका सिंह को देखते ही सारी लड़कियां बेहद उत्साहित हो गईं और उनसे मिलने के लिए जद्दोजहद करने लगीं। देखते ही देखते मीका सिंह अपनी फीमेल फैंस के बीच में घिर गए। जिसके बाद मीका सिंह की फीमेल फैंस ने उन्हें ढेर सारे तोहफे, चिट्ठियां और अपना प्यार दिया। लड़कियों में मीका सिंह के लिए इतना क्रेज देखकर हर कोई हैरान रह गया। हर एक लड़की मीका सिंह से मिलने की कोशिश में लगी हुई थी। जैसे ही मीका सिंह चंडीगढ़ आए वैसे ही अपने फैंस के भीड़ के बीच में वह फंस गए। 

यह भी कहा जा रहा है कि मीका सिंह को अपने सामने परफॉर्म करते देखकर उनके प्रशंसकों के होश उड़ गए थे। मीका सिंह जल्द ही अपनी जीवन साथी ढूंढने के लिए एक नए सफर पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनका टीवी शो स्वयंवर इस वर्ष 19 जून को ऑन एयर होगा। हाल ही में मीका सिंह को टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल्स में से एक अनुपमा में देखा गया था। यहां वह अनुज के दोस्त बनकर अनुज और अनुपमा की संगीत सेरेमनी में शामिल हुए थे। 

End of Article