फिल्मी कहानी से कम नहीं है रामायण की 'सीता' दीपिका चिखलिया की लव स्टोरी, दो घंटे में लिया शादी का फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2021, 11:01 AM IST

Dipika Chikhlia Birthday: दीपिका चिखलिया आज (29 अप्रैल) को अपना बर्थडे मना रही हैं। जानिए दीपिका की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

फिल्मी कहानी से कम नहीं है रामायण की 'सीता' दीपिका चिखलिया की लव स्टोरी, दो घंटे में लिया शादी का फैसला

मुंबई. रामायण की सीता दीपिका चिखलिया आज (29 अप्रैल) को अपना बर्थडे मना रही हैं। दीपिका चिखलिया ने करियर की शुरुआत सीरियल विक्रम बेताल से की थी। हालांकि, सीता के रोल ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया था। 

दीपिका चिखलिया की फैमिली की बात करें तो उन्होंने हेमंत टोपीवाला के साथ शादी की थी। दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटो शेयर कर लव स्टोरी का खुलासा किया था। 

दीपिका चिखलिया ने लिखा- 'हम दोनों की मुलाकात साल 1983 में आई फिल्म सुन मेरी लैला में हुई थी। फिल्म के सीन में उन्हें श्रृंगार काजल के लिए एक ऐड फिल्म शूट करनी थी। ये हेमंत की कंपनी है। उस वक्त हेमंत ने पढ़ाई पूरी कर अपने पिता का ऑफिस ज्वाइन किया था। ' 

Remember Deepika Chikhalia aka Sita from Ramanand Sagar's Ramayan, this is  how she looks now - Times of India

दो घंट में तय हुआ रिश्ता
दीपिका आगे लिखती हैं- 'कई साल बाद उन्होंने मुझे मेरे घर के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में देखा। उन्होंने बताया कि इतने साल तक मैं उन्हें याद थी। इसके बाद हम एक फैमिली फ्रेंड के जरिए साल 1991 में मिले। हम दोनों ने दो घंटे तक बात की।'
 
दीपिका चिखलिया आगे लिखती हैं- 'हमने दो घंटे तक बात की। इसके बाद हमने तय कर लिया कि अपने-अपने घर जाकर बता दें कि हमने लाइफ पार्टनर ढूंढ लिया है। 29 जनवरी को मेरे जन्मदिन पर हमारा रोका हुआ। इसके बाद इसी साल हमारी शादी हो गई।'


Ramayan Sita Deepika Chikhalia husband and daughters New Family Photos,  दीपिका चिखलिया ने बताया क्या होता है फैमिली लव | TV

दो बेटियों की हैं मां
दीपिका चिखलिया दो बेटियां निधि टोपिवाला और जूही टोपीवाला हैं। दीपिका चिखलिया की शादी में सुपरस्टार राजेश खन्ना भी शामिल हुए थे।  वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका अब स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू की बायोपिक में नजर आने वाली हैं।

दीपिका पादुकोण ने साल 2019 में फिल्म बाला के जरिए वापसी की थी। दीपिका चिखलिया ने इसके अलावा राजनीति में हाथ आजमाया। वह बीजेपी की तरफ से लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं।

End of Article