Khatron Ke Khiladi 12 Winner: तुषार कालिया बने खतरों के खिलाड़ी-12 के विजेता, 20 लाख प्राइज मनी के साथ मिली नई कार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2022, 12:20 AM IST

khatron ke khiladi 12 Winner is Tushar Kalia: खतरों के खिलाड़ी 12 के फिनाले में टॉप 5 कंटेस्टेंट रुबीना दिलाइक, तुषार कालिया, फैसल शेख, मोहित मलिक और जन्नत जुबैर के बीच कड़ी जंग देखने को मिली। 

Khatron Ke Khiladi 12 Winner: तुषार कालिया बने खतरों के खिलाड़ी-12 के विजेता, 20 लाख प्राइज मनी के साथ मिली नई कार

Khatron Ke Khiladi 12 Winner: खतरों के खिलाड़ी 12 का ग्रैंड फिनाले हो चुका है। रोहित शेट्टी के चर्चित एडवेंचर्स रियलिटी शो में 25 सितंबर को टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के बीच आखिरी कड़ा मुकाबला हुआ। इसी के साथ अब शो के विनर की अनाउंसमेंट हो चुकी है। जाने माने डांस कोरियोग्राफर तुषार कालिया के हाथ सीजन 12 की ट्रॉफी लगी है। खतरों के खिलाड़ी 12 के फिनाले में टॉप 5 कंटेस्टेंट रुबीना दिलाइक, तुषार कालिया, फैसल शेख, मोहित मलिक और जन्नत जुबैर के बीच कड़ी जंग देखने को मिली। 

फिनाले में हर किसी की नजर इस बात पर रही थी कि आखिर शो के विनर की ट्रॉफी इन सितारों में से किसके हाथ लगने वाली है। अब आखिरकार शो के ग्रैंड फिनाले के अंत के साथ मेकर्स ने घोषणा कर दी है कि तुषार कालिया भी शो के विजेता हैं। सोशल मीडिया पर भी तुषार कालिया ने ट्रॉफी के साथ अपनी नई तस्वीर भी शेयर कर दी है। इस तस्वीर में तुषार कालिया विनर की ट्रॉफी हाथ और उसे किस करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को तुषार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सभी को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद...'। तुषार कालिया, खतरों के खिलाड़ी 12 का खिताब अपने नाम करने के बाद सातवें आसमान पर हैं। 

तुषार कालिया को 'झलक दिखला जा' करने के बाद ही करण जौहर ने उनको 'ए दिल है मुश्किल' से पहला मूवी ब्रेक दिया था। कोरियोग्राफर का कहना है कि अगर वो रियलिटी शो न करते तो उन्हें ये मौका शायद ही मिल पाता। तुषार कालिया कभी एक्टर नहीं बनना चाहते हैं। वह हमेशा बतौर कोरियोग्राफर ही आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने ओके जानू, हाफ गर्लफ्रेंड, करीब करीब सिंगर, हेट स्टोरी 4, धड़क, नमस्ते इंग्लैंड, द जोया फैक्टर, वार जैसी फिल्मों को कोरियोग्राफ किया है।

आपको बता दें, तुषार कालिया ने मॉडल और मिस इंडिया त्रिवेणी बर्मन से सगाई की है। त्रिवेणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर किया करती हैं।

End of Article