Siddharth Nigam Rejected Rohit Shetty's Show Khatron Ke Khiladi 12: दर्शकों के बीच रोहित शेट्टी के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। जबसे इस टीवी शो के नए एपिसोड के आने की खबर सामने आई है तबसे लोग इसे देखने के लिए बेकरार हैं। पिछले कुछ दिनों से कई टीवी सेलेब्स और सोशल मीडिया सेंसेशन्स के नाम सामने आ रहे हैं जो इस शो में नजर आ सकते हैं। इन नामों में एक नाम सिद्धार्थ निगम का भी है जिन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर टीवी जगत में कदम रखे थे। लेकिन हाल ही में एक्टर ने यह खुलासा किया है कि वह रोहित शेट्टी के इस शो में हिस्सा नहीं लेने वाले हैं।
ई टाइम्स ने जब सिद्धार्थ निगम से बात की तो यंग एक्टर सिद्धार्थ ने कहा कि 'मुझसे लोग पूछ रहे हैं कि मैं यह शो कर रहा हूं या नहीं। मैं सबसे यह कहना चाहता हूं कि मैं यह शो किसी दिन करूंगा, लेकिन इस साल नहीं।' इसके बाद उन्होंने यह खुलासा किया कि उन्हें इस शो के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन दूसरे कमिटमेंट्स की वजह से उन्हें मना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि 'मैं शो करना पसंद करता हूं, लेकिन यह अभी सही समय नहीं है। इसलिए आप मुझें KKK में किसी और साल देखेंगे क्योंकि मुझे इस शो का फॉर्मेट पसंद है और इस शो का हिस्सा बनकर मुझे अच्छा लगेगा।'

इसके बाद सिद्धार्थ ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर भी बात की, उन्होंने बताया कि 'मेरे पास कुछ प्रोजेक्ट्स हैं जिन पर बात चल रही है और मुझे खुद चर्चा में शामिल होना पड़ेगा। इसलिए मेरे लिए यह मुमकिन नहीं था कि मैं अपने सारे कमिटमेंट्स को लास्ट मिनट पर कैंसिल कर दूं, इसलिए मुझे इस रियलिटी शो के ऑफर को छोड़ना पड़ा। अगर, वह लोग मुझे इस शो का ऑफर अगले साल देंगे तो मैं जरूर हां कहूंगा।'

