TRP Week 20: ये रिश्ता क्या कहलाता है दे रहा अनुपमा को कड़ी टक्कर, गुम है किसी के प्यार में की लगातार गिर रही टीआरपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 04:07 PM IST

TRP Report week 20 Full list: कौनसा टीवी सीरियल इस हफ्ते दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल करने में कामयाब रहा है? आइए एक नजर डालते हैं 20वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट के कौनसे हैं टॉप-5 टीवी सीरियल...

TRP Week 20: ये रिश्ता क्या कहलाता है दे रहा अनुपमा को कड़ी टक्कर, गुम है किसी के प्यार में की लगातार गिर रही टीआरपी

TRP 2022 Week 20 : टीवी सीरियल की साल 2022 की पहले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। बार्क इंडिया BARC India(Broadcast Audience Research Council) ने टीआरपी लिस्ट जारी की है। जानें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में और इमली सीरियल इस हफ्ते दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल करने में कोई कमाल दिखा पाए या नहीं? आइए एक नजर डालते हैं 20वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट के कौनसे हैं टॉप-5 टीवी सीरियल...

नंबर -1
रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे अभिनीत अनुपमा टीआरपी चार्ट में लगातार धमाल मचाए हुए है। अनुपमा दर्शकों को अपनी कहानी के जरिए स्क्रीन पर बांधे हुए है। रूपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा ने इस हफ्ते भी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल की रिपोर्ट में पहला स्थान पाया है। अनुपमा को कोई टक्कर नहीं दे पा रहा है। लगातार इस फैमिली ड्रामा को दर्शकों का जमकर प्यार मिल रहा है। 

नंबर -2
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग बरकरार है। राजन शाही के सीरियल की टीआरपी पिछले हफ्ते से और बढ़ चुकी है। टीआरपी लिस्ट के टॉप-5 में अब सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है नंबर-2 पॉजिशन पर पहुंच गया है।

नंबर -3
टीवी शो ये हैं चाहतें टीआरपी लिस्ट के टॉप-5 में शानदार कमबैक करते हुए लौट आया है। अकबर काजी और शरगुन कौर इस टीवी शो में लीड रोल निभा रहे हैं। एकता कपूर के सीरियल ये हैं मोहब्बतें की रेटिंग में सुधार हुआ है और इसबार सीरियल टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। 

नंबर -4
टीआरपी लिस्ट में गुम है किसी के प्यार में सीरियल इस बार चौथे स्थान पर काबिज है। सीरियल की रेटिंग लगातार गिरती जा रही है। बात कहानी की करें तो सई और विराट अपनी लाइफ में आगे तो बढ़ गए हैं लेकिन फिर से उनके दूर होने की परिस्थितियां बन चुकी हैं।

नंबर -5
इमली सीरियल कमबैक नहीं कर पा रहा है। टीआपी रेटिंग लिस्ट में इस हफ्ते शो अब पांचवे स्थान पर पहुंच गया है। शो में इमली और आर्यन की स्टोरी दर्शकों का एंटरटेनमेंट नहीं कर पा रही है। 

End of Article