TRP Week 1: 2022 के पहले हफ्ते में चला इमली का सिक्का, गुम है किसी के प्यार में और अनुपमा को भी मिली बंपर TRP

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2022, 04:46 PM IST

TRP 2022 Week 1 Anupama To GHKKPM| नए साल में किन टीवी शोज को मिली टीआरपी और किन चर्चित शोज को टॉप-5 लिस्ट में मिली जगह? जानें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में और इमली कोई कमाल दिखा पाए या नहीं?

TRP Week 1: 2022 के पहले हफ्ते में चला इमली का सिक्का, गुम है किसी के प्यार में और अनुपमा को भी मिली बंपर TRP

TRP 2022 Week 1 : टीवी सीरियल की साल 2022 की पहले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। बार्क इंडिया BARC India(Broadcast Audience Research Council) ने टीआरपी लिस्ट जारी की है। नए साल में किन सितारों के टीवी शोज को मिली टीआरपी और किन चर्चित शोज को टॉप-5 लिस्ट में मिली जगह? जानें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में और इमली सीरियल नए साल पर दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल करने में कोई कमाल दिखा पाए या नहीं? आइए एक नजर डालते हैं साल 2022 के पहले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट पर। जानें पहले हफ्ते की ताजा टीआरपी लिस्ट, आपके किस पसंदीदा टीवी सीरियल की मिली टॉप-5 में जगह।

नंबर -1
रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे अभिनीत अनुपमा टीआरपी चार्ट में लगातार धमाल मचाए हुए है। साल 2022 में भी अनुपमा दर्शकों को अपनी कहानी के जरिए स्क्रीन पर बांधे हुए है। रूपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा ने साल के पहले हफ्ते में भी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) की रिपोर्ट में पहला स्थान पाया है। पिछले साल में सीरियल अनुपमा को कोई टक्कर नहीं दे पाया थी और लगता है कि इस साल भी इस फैमिली ड्रामा को दर्शकों का जमकर प्यार मिलेगा। 

नंबर -2
टीआरपी लिस्ट में गुम है किसी के प्यार में सीरियल भी दूसरे स्थान पर काबिज है। पहले सप्ताह में सीरियल ने फिर से दूसरा स्थान पाया है। बात कहानी की करें तो सई और विराट दूर हो रहे हैं दोनों के बीच अब श्रुति आ चुकी है। जिसकी वजह से दोनों में दूरियां बढ़ गई हैं। सई, विराट, पाखी और अब श्रुति की कई मोड़ से गुजरी कहानी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। 

नंबर -3
इमली सीरियल ने शानदार कमबैक किया है। बार्क टीआपी रेटिंग लिस्ट में इस हफ्ते शो अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। शो में इमली और आर्यन की स्टोरी दर्शकों को बांधे हुए है। कहानी में आ रहे ट्विस्ट सबका खूब दिल जीत रहे हैं। वहीं आर्यन के आ जाने से कहानी में ढेर सारे ट्विस्ट आ रहे हैं।

नंबर -4
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग में बरकरार है। राजन शाही के सीरियल की टीआरपी में 2022 के पहले हफ्ते में थोड़ी भी गिरावट या उछाल नहीं आया है। टीआरपी लिस्ट के टॉप-5 में अब सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है चौथे नंबर पर पहुंच गया है।

नंबर -5
टीवी शो ये हैं चाहतें टीआरपी लिस्ट के टॉप-5 में वापस लौट आया है। अकबर काजी और शरगुन कौर इस टीवी शो में लीड रोल निभा रहे हैं। एकता कपूर के सीरियल ये हैं मोहब्बतें की रेटिंग में सुधार हुआ है और इसबार सीरियल टीआरपी लिस्ट में पांचवे स्थान पर है। 

End of Article