बॉलीवुड

'इंसान धोखेबाज होते है'- Govinda और कोमल रानी स्वर्णकार के वीडियो पर Sunita Ahuja का रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 23, 2026, 12:08 PM IST

Sunita Ahuja on Govinda And Komal Video: गोविंदा लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे, जहां उनके साथ नजर आईं कोमल रानी। अब इसपर सुनीता आहूजा का रिएक्शन सामने आया है।

Image

एक्टर गोविंदा के वीडियो पर सुनीता आहूजा ने कही ये बात (Image Source: IMDb)

Sunita Ahuja on Govinda And Komal Video: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार गोविंदा (Govinda) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। मंगलवार शाम वो मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी को-स्टार और कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) भी नजर आईं। दोनों के साथ में दर्शन करने के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। अब इसके बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) का एक वीडियो सामने आया है, इसको लेकर रिएक्शन देती नजर आईं। तो चलिए जानते हैं कि सुनीता आहूजा ने क्या बयान दिया है, जिसने हलचल मचा दी है।

सुनीता आहूजा प्यार पर कही ये बात

गोविंदा एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का अभी हाल ही में सामने आया वीडियो है। सुनीता आहूजा ने पैप्स से बात करते हुए कहा कि 'जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं। इंसान धोखेबाज होते हैं। इंसान को जितना भी प्यार करो फायदा नहीं है। वो धोखा ही देते है।' सुनीता आहूजा का ये बयान तब आया है, जब गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार फिर से साथ दिखाई दिए। सुनीता आहूजा के बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट करते हुए नजर आए।

टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Eetha को मिलेगी सोलो रिलीज, आगे बढ़ी Akshay Kumar की फिल्म

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार?

कोमल रानी स्वर्णकार का नाम गोविंदा के साथ पिछले कुछ समय से जोड़ा जा रहा है। वह एक नई अभिनेत्री हैं और गोविंदा के साथ फिल्म ‘रूपा’ (Roopa) में नजर आ सकती हैं। हालांकि, फिल्म में उनकी कास्टिंग को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि कोमल रानी गोविंदा की एक और फिल्म ‘दुनियादारी’ (Duniyadari) का हिस्सा हो सकती हैं, लेकिन इसको लेकर भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते की खबरें अगस्त 2026 में उस समय ज्यादा चर्चा में आई थीं, जब दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था। इसके बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की तरफ से भी इस मामले को लेकर बयान सामने आए थे। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने दूसरी शादी से जुड़ी खबरों को खारिज किया था और कहा था कि ऐसी कोई बात नहीं है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article