तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को मिले नए मेहता साहब, अब इस एक्टर के साथ जमेगी जेठालाल की जोड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 04:19 PM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Updates: छोटे पर्दे के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब नई एंट्री देखने को मिल सकती है। कहा जा रहा है कि तारक मेहता के किरदार के लिए मेकर्स को अब एक नया एक्टर मिल गया है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को मिले नए मेहता साहब, अब इस एक्टर के साथ जमेगी जेठालाल की जोड़ी
Photo Credit: Instagram

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Latest Update: जब से छोटे पर्दे के पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को शैलेश लोढ़ा ने अलविदा कहा है तबसे दर्शक यह जानने के लिए बेकरार हैं कि अब इस टीवी शो में तारक मेहता का किरदार कौन सा नया एक्टर निभाने वाला है। कुछ दर्शक ऐसे भी हैं जो इस टीवी शो में शैलेश लोढ़ा को वापस देखना चाहते हैं। ई टाइम्स की‌ एक खबर के अनुसार, तारक मेहता के किरदार के लिए अब इस टीवी शो के मेकर्स को नया एक्टर मिल गया है। कहा जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस एक्टर को टीवी शो में तारक मेहता के किरदार में देखा जा सकेगा। 

एक सोर्स ने यह जानकारी दी है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के मेकर्स जयनीरज राजपुरोहित को तारक मेहता के किरदार के लिए शो में लाना चाहते हैं। वह जयनीरज को तारक मेहता के किरदार के लिए कास्ट करना चाहते हैं। जयनीरज राजपुरोहित को बालिका वधू, लागी तुझसे लगन और मिले जब हम तुम जैसे टीवी सीरियल्स में देखा जा चुका है। सिर्फ टीवी सीरियल्स ही नहीं बल्कि उन्हें बड़े पर्दे पर भी देखा गया है। उन्होंने ओह माय गॉड, आउटसोर्सड और सलाम वैंकी फिल्म में देखा गया है। 

सिर्फ जयनीरज राजपुरोहित की ही नहीं इस टीवी सीरियल में एक और‌ एक्टर की एंट्री हो सकती है। कुछ दिन पहले यह खबर आई थी कि काजल पिसल को मेकर्स दया बेन के किरदार के लिए शो में लाना चाहते हैं। कहा जा रहा था कि नए मौकों की तलाश करने के लिए शैलेश लोढ़ा ने इस‌ टीवी शो को अलविदा कह दिया है। यह सुनने में आया था कि मेकर्स को यह विश्वास था कि इस शो में दिशा वकानी और शैलेश लोढ़ा की वापसी होगी।‌ लेकिन अब लगता है कि मेकर्स शो में नए एक्टर्स को लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

End of Article