TRP Week 29: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बना नंबर-1 टीवी शो, कुंडली भाग्य-छोटी सरदारनी भी टीआरपी टॉप-5 में शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2020, 01:53 PM IST

BARC TRP Rating Week 29 TV Shows list: एकता कपूर के मोस्ट पॉपुलर टीवी शो कुमकुम भाग्य, कसौटी जिंदगी की-2 और नागिन-4 को 29वें हफ्ते की बार्क टीआरपी रेटिंग लिस्ट में जगह नहीं मिल सकी है...

TRP Week 29: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बना नंबर-1 टीवी शो, कुंडली भाग्य-छोटी सरदारनी भी टीआरपी टॉप-5 में शामिल

छोटे परदे पर दर्शकों के मनोरंजन के लिए टीवी सीरियल और रियलिटी शोज लगातार एक से बढ़कर एक कहानियां और इसमें नए-नए ट्विस्ट लेकर आते हैं। इन्हीं ड्रामेटिक कहानियों की बदौलत ही टीवी सीरियल ऑडियंस का भरपूर एंटरटेनमेंट करने में कामयाब हो पाते हैं। अब हाल ही में 29वें हफ्ते की नई बार्क टीआरटी रेटिंग लिस्ट सामने आ गई है, जो कि साफ बता रही है कि आखिर कौन सा सीरियल दर्शकों की नंबर वन पसंद बना है। टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर कोई और नहीं बल्कि हाल ही में अपने 12 साल पूरे करने वाला टीवी शो रहा है। 

जी हां, हम बात कर रहे हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा की। जेठालाल और दयाबेन के टीवी शो तारक मेहता के ड्रामे को लिस्ट में पहला पायदान मिला है। हालांकि इन दिनों तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने स्टार्स की वजह से चर्चाओं में है। दिशा वकाणी के बाद नेहा मेहता और गुरुचरण सिंह के तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने की खबरें हैं। लेकिन इसके बाद भी असित मोदी के इस शो पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

बार्क टीआरपी रेटिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर एक नया नवेला टीवी शो है जिसे लॉन्च हुए अभी 2 महीने भी हुए हैं। इस टीवी शो का नाम अनुपमा है जो कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। जी हां हम बात कर रहे हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है और ये रिश्ते हैं प्यार के... के मेकर्स राजन शाही के नए शो अनुपमा की। वो कहते है ना अनुभव कभी व्यर्थ नहीं जाता। इसी बात की गवाही दे रही है शो अनुपमा की रेंकिंग...। सालों का एक्सपीरियंस रखने वाले डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राजन शाही के इस नए टीवी शो ने अभी से ऑडियंस के दिलों में अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है। 

इस बार एकता कपूर का मोस्ट ड्रामेटिक टीवी सीरियल कुंडली भाग्य फेहरिस्त में नीचे खिसक गया है। हमेशा नंबर एक या दो पर रहने वाला श्रद्धा आर्या-धीरज धूपर के टीवी शो कुंडली भाग्य को थर्ड पॉजीशन मिली है। हालांकि एकता कपूर के मोस्ट पॉपुलर टीवी शो कुमकुम भाग्य, कसौटी जिंदगी की-2 और नागिन-4 को इस हफ्ते बार्क टीआरपी रेटिंग की टॉप-5 लिस्ट में जगह नहीं मिल सकी है। 

बात अगर चौथे और पांचवें स्थान की करें तो इस पर शक्ति- अस्तित्व के अहसास की और छोटी सरदारनी रहा है। शक्ति- अस्तित्व के अहसास की में एक्ट्रेस की किन्नर होने की असलियत सामने आ गई है। वहीं छोटी सरदारनी में कपल के घर दूसरे बच्चे की किलकारी गूंजी है। इस खुशी में सब एकसाथ जश्न मना रहे हैं।

End of Article