Taarak Mehta: आज 2 फ्लैट के मालिक हैं तारक मेहता के नट्टू काका, कभी पैसे मांगकर भरते थे बच्चों की स्कूल फीस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2020, 10:28 AM IST

Taarak Mehta Nattu Kaka Ghanshyam Nayak Facts : तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर घनश्याम नायक ने फर्श से अर्श का सफर तय किया है। घनश्याम कभी महज 3 रुपए के लिए 24 घंटे काम करते थे....

Taarak Mehta: आज 2 फ्लैट के मालिक हैं तारक मेहता के नट्टू काका, कभी पैसे मांगकर भरते थे बच्चों की स्कूल फीस
Photo Credit: Facebook

तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोटे परदे के उन पसंदीदा शोज में शामिल है जो कई साल से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। शो का हर एक कलाकार आज घर-घर अपने किरदार से पहचाना जाता है। तारक मेहता ना सिर्फ लोगों को हंसाने का काम करता है बल्कि ये एक ऐसा टीवी शो है जिसने कई लोगों की जिंदगी बदल दी है। अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर घनश्याम नायक को ही ले लीजिए। शो में नट्टू काका का रोल निभाने वाले घनश्याम ने फर्श से अर्श का सफर तय किया है और उनकी लाइफ में तारक मेहता टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। 
टीवी और बॉलीवुड कलाकार घनश्याम नायक करीब 55 साल से एक्टिंग वर्ल्ड में काम कर रहे हैं। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा नाम तारक मेहता से मिला। शुरुआत में इंडस्ट्री में ज्यादा पैसे नहीं मिलते थे। इसीलिए उन्होंने वो दौर भी देखा है जब घनश्याम को महज 3 रुपए के लिए 24 घंटे काम करना पड़ता था। घनश्याम नायक अब तक 300 से ज्यादा फिल्में, 250 थिएटर शोज और 100 से ज्यादा टीवी सीरियल कर चुके हैं। 

End of Article