Sussanne Khan कर रहीं बिग बॉस-14 फेम अली गोनी के भाई Arslan Gony को डेट?, एकता कपूर की पार्टी में पहुंचे साथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2021, 05:44 PM IST

Sussanne Khan Arslan Gony Dating?: ऋतिक रोशन से शादी के 14 साल बाद सुजैन खान का तलाक हो गया था। अब खबर आ रही है कि सुजैन को किसी से प्यार हो गया है...

Sussanne Khan कर रहीं बिग बॉस-14 फेम अली गोनी के भाई Arslan Gony को डेट?, एकता कपूर की पार्टी में पहुंचे साथ

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर आ रही है कि सुजैन खान को किसी से प्यार हो गया है। बताया जा रहा है कि सुजैन खान इन दिनों बिग बॉस 14 फेम अली गोनी के बड़े भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। जैसा कि सुजैन खान और ऋतिक रोशन की शादी साल 2000 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे ऋद्धान और ऋहान हैं। हालांकि कपल ने साल 2013 में शादी के 14 साल बाद तलाक ले लिया था। अब कहा जा रहा है कि सुजैन खान अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुजैन खान का नाम अब अली गोनी के भाई अर्सलान संग जोड़ा जा रहा है। अर्सलान भी एक एक्टर हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ समय में अर्सलान और सुजैन की नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। 

सूत्र ने पिंकविला को बताया कि दोनों कई बार एक साथ हैंगआउट भी करते हैं। 'दोनों एक-दूसरे को छह महीने से ज्यादा वक्त से जानते हैं। सुजैन और अर्सलान की पहली मुलाकात टीवी की दुनिया के एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी, लेकिन कुछ ही समय में वे दोनों करीब आ गए।'

'दोनों की बॉडी लैंग्वेज देखकर पता चलता है कि दोनों सिर्फ दोस्त नहीं हैं, बल्कि उससे ज्यादा हैं। दोनों टीवी इंडस्ट्री से जुड़े अपने कॉमन फ्रेंड्स के साथ अक्सर हैंगआउट करते देखे जाते हैं।'

इतना ही नहीं अर्सलान के साथ नजदीकियों की वजह से ही हाल ही में सुजैन खान को को टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर की गैंग के साथ देखा गया था। हालांकि, इस मामले में अर्सलान और सुजैन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सूत्र ने बताया है कि अर्सलान और सुजैन खान को कई बार एक साथ घूमते हुए भी देखा जा चुका है। हालांकि, ऋतिक रोशन के साथ तलाक और अपनी लाइफ को देखते हुए सुजैन काफी सोच समझकर कदम आगे बढ़ा रही हैं।

अर्सलान के बारे में आपको बता दें, उन्होंने साल 2017 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उन्होंने हाल ही में एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज 'मैं हीरो बोल रहा हूं' साइन की है। इसमें वे निगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे। 

End of Article